राशिफल

आज का मिथुन राशिफल, 23 दिसंबर 2022: पढ़ाई में मन लगाएं मेहनत का फल अवश्‍य मिलेगा

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 23, 2022, 09:37 AM IST

Aaj Ka mithun Rashifal 23 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: पढ़ाई में मन लगाना होगा, वैसे भी मेहनत करने का कोई और विकल्प नहीं रिश्तों की अच्छाई बनी हुई है और घर का सुख भी बना हुए है. लोग आपके प्रति मददगार भी हो सकते हैं आपकी कोशिशें कामयाब हुई हैं ।

Image

आज का मिथुन राशिफल, 23 दिसंबर 2022: पढ़ाई में मन लगाएं मेहनत का फल अवश्‍य मिलेगा

Aaj Ka mithun Rashifal 23 December 2022, gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) रिश्तों को संभालने के लिए आपने हर संभव प्रयास किया है और आपकी कोशिशें कामयाब हुई हैं, आप विचार-विमर्श भी कर पा रहे हैं और लोगों को बेहतर तरीकेसमझ भी पा रहे हैं. इसी अच्छाई के चलते आपका भरोसा भी जगा हुआ है.

क्या करें –अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई में मन लगाना होगा, वैसे भी मेहनत करने का कोई और विकल्प नहीं. मेहनत में भी लगन बनाए रखेंगे तो आपका प्रदर्शन बेहतर होता चला जाएगा और बड़ी सफलता मिलने का मौका मिल जाएगा.

क्या न करें –काम और काम से जुड़ी चुनौतियों को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें क्योंकि बहुत सारी चीजों ऐसी हैं जो रूकावटों के रूप में नजर आ रही हैं. सबकुछ ठीक होने के बावजूद, अगर लोग आपकी आलोचना करते चले जाएंगे तो वो भी ठीक नहीं है.

रिश्ते-नाते - रिश्तों की अच्छाई बनी हुई है और घर का सुख भी बना हुए है. लोग आपके प्रति मददगार भी हो सकते हैं. आपकी अच्छाई यह है कि आप अपनों को वो सम्मान दे पा रहे हैं जिसके वो हकदार हैं.

मेहनत - जिस भी काम से जुडे हुए हैं, उसमें यह समय मेहनत मांगता है क्योंकि आप अपनी मेहनत से उन लोगों का दिल जीत पाएंगे, जो काम और कारोबार में आपके लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. जिंदगी की इन पेचिदगियों को समझने से ही फायदा होता है.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article