राशिफल

आज का मकर राशिफल, 23 दिसंबर 2022: काम-काज और रिश्तें नातों के लिहाज से समय बुरा है, नुकसान वाली स्थितियों से बचे

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 23, 2022, 09:38 AM IST

Aaj Ka Makar Rashifal 23 December 2022, Capricorn Horoscope Today In Hindi: मकर राशि के लोग इस वक्त किसी भी प्रकार का खतरा मोल लेने से बचे। काम-काज पर दबाव है, इसलिए लड़ाई और जल्दबाजी को बढ़ावा देना उल्टा पड़ सकता है। मेहनत और सूझबूझ से सारे फैसले लेने होंगे।

Image

मकर राशिफल, 23 दिसंबर

Aaj Ka Makar Rashifal 23 December 2022, Capricorn Horoscope Today In Hindi: मकर (Capricorn)लोगों से नाराजगियों बनी रहेंगी तो नुकसान आपका होगा और कामकाज पे भी दबाव बनते चले जाएंगे, इसलिए यह समय ऐसा है जिसमें किसी भी तरह के बदलाव से बचना होगा. जिंदगी की स्थिरता बनाए रखना इस समय बहुत जरूरी है.

क्या करें – अपने काम और कारोबार में आप गलती निकालते चले जा रहे हैं और मन में बहुत सारा असंतोष हैं, जिसे दूर करने की भी जरूरत है. अपने हालात को बेहतर तरीके से समझेंगे तभी कामकाज की स्थिरता बना पाएंगे.

क्या न करें –किसी भी नुकसान भरी स्थिति को बढ़ावा देते चले जाना ठीक नहीं. यात्रा या बदलाव से जुड़े विचार भी मन में हो सकते हैं, जो आपको बहुत अच्छे लग सकते हैं, फिर भी आपको जल्दबाजी में कोई गलती नहीं करनी. दिल के बजाय दिमाग से फैसले करेंगे तो आपसे वैसे ही कोई गलती नहीं होगी.

मेहनत - मेहनत करने का समय है, जो आपके फैसलो में आपकी मदद कर सकता है, पर मेहनत के साथ-साथ सूझबूझ बनाए रखने का भी समय है ताकि कोई भी कदम उठाने से पहले एक बार फिर सोच लिया जाए.

रूकावटें और चुनौतियां - अगर लोग आपके खिलाफ होते चले जाएंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. कामकाज में मन नहीं लगेगा तो भी चुनौतियां बढ़ती चली जाएंगी इसलिए आपको हर पहलू पर नजर रखने की जरूरत पड़ेगी.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article