राशिफल

आज का वृषभ राशिफल, 13 दिसंबर 2022: पैसे की लेनदेन में सतर्क रहने की जरुरत, समझदारी से करना होगा काम

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 13, 2022, 10:18 AM IST

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 13 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: रुपये- पैसे से जुड़े किसी भी फैसले को लेने से पहले उसपर सोच- विचार कर लेने की जरुरत है। ऐसे किसी भी फैसले से आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कहीं भी लेनदेन से पहले अपनी आमदनी और खर्चे के बारे में जरुर सोच लें।

Image

Vrishabh Rashifal, 13 December 2022

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 13 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) – मेहनत का रास्ता सुखद होता है। वो मन में तसल्ली भी देता है और बड़ी उपलब्धियों के द्वार भी खोलता है। आपके लिए वो सबकुछ करना संभव है जो आपकी जिंदगी को खुशियों से भर दे।

क्या करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को संभाले रखने की कोशिश करनी होगी और पैसे के लेनदेन से जुड़ा किसी भी तरह का मसला है तो उसे भी संभालते चले जाना होगा। पैसा बचा लिया जाए तो पैसा कई चीजों को बचा लेता है इसलिए किसी भी तरह की गलती करते चले जाने से बचना होगा।

क्या न करें – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को व्यर्थ में कमजोर न करते चले जाएँ। ऐसा लगता है जैसे आपका रवैया ही आलोचनात्मक होता चला रहा है जिसकी वजह से परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं पर अपनी गलतियों का असर किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते पर बिल्कुल न पड़ने दें।

तकदीर और भाग्य – तकदीर ने आपका पूरा साथ निभाया है और आपको समृद्धि के रास्ते पर चलाया है। यही कारण है की आप अपने कारोबार को बढ़ावा देने के लिए भी सक्षम होते चले जा रहे हैं। ऐसे में रोजमर्रा की छोटी चुनौतियों को संभालते चले जाना भी बहुत जरूरी है।

रिश्तेनाते – रिश्तों को संभाले रखने का जो भी प्रयास कर रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी पर लोगों की वजह से अगर कोई नुकसान बन रहा है तो उससे भी बचकर निकल जाना होगा। अपने मन से हर तरह की चिंताओं को हटा दें तो रिश्तों को आप बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article