राशिफल

आज का मेष राशिफल, 13 दिसंबर 2022: बड़े बुजुर्गों का रखें ख्याल, पूरे होंगे बिगड़े काम

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 13, 2022, 10:18 AM IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 13 December 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: घर-परिवार या रिश्तेनाते के चलते आर अपने बड़े बुजुर्गों से दूरियाँ न बनाएँ। क्योंकि ऐसा करने से आपको ही नुकसान होगा। लोगों से तालमेल बनाए रखने से जिंदगी आसान हो जाती है। खासकर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद अगर मिला रहे तो कई बिगड़े काम बन जाते हैं। ऐसे में आपको सख्ती बरतने के बजाय व्यवहार में लचीलापन लाना होगा।

Image

Mesh Rashifal, 13December 2022

Aaj Ka Mesh Rashifal 13 December 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: मेष (Aries) – मन में भरोसा है की आप बहुत कुछ कर सकते हैं, इसी चीज को लेकर मिलेजुले इशारे हैं। काम और कारोबार में भरोसा है पर आप गलती करने पर भी आमादा है इसलिए हर एक चीज को बेहतर तरीके से समझने की जरूरत है।

क्या करें – अपनी कोशिशों को बनाए रखेंगे तो तकदीर भी आपका साथ देगी और कई तरह के नए विकल्प खुलेंगे जो आपको जिंदगी में नए रास्ते में चलने पर मदद करते चले जाएँ। अपने हालात को बेहतर करने का अच्छा मौका है।

क्या न करें – किसी भी छोटी बात पर किसी से उलझते न चले जाएँ क्योंकि उससे अच्छे भले हालात पर भी बुरा असर पड़ सकता है। किसी मतभेद के चलते अपने बड़े बुजुर्गों से भी दूरियाँ न बनाते चले जाएँ क्योंकि ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। वैसे भी जिंदगी में लोगों से तालमेल बना रहे तभी बेहतर होता है और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिला रहे तो कई बिगड़े काम बन जाते हैं इसलिए अपनी बातों में सख्ती लाकर आप अपनी अच्छी भली स्तिथि को कहीं बिगाड़ते न चले जाएँ।

काम और कारोबार – काम और कारोबार ठीक चल रहा है पर उसमें स्थिरता बनाए रखने की जरूरत है। किसी भी तरह का फेरबलद न करें और अपने काम से मतलब रखें। ऐसा करने से आपकी साख भी बढ़ेगी और काम से लाभ भी बढ़ेगा।

धन दौलत – अपनी आर्थिक स्तिथि को अपने काम के संदर्भ में देखना होगा। काम बना रहेगा तो आर्थिक स्तिथि भी आपको हर तरह से मदद करती चली जाएगी। यहाँ तक की आपको अपनी समृद्धि को बढ़ाने का भी मौका मिलता चला जाएगा जिसके चलते आप अपनों की खुशियों को भी पूरा कर सकें।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article