देश

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

Tariq Hameed Karra Congress: जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर किराये में 16.4% की बढ़ोतरी पर सवाल खड़े किए हैं।

Image

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

Vaishno Devi Helicopter Fare Hike: कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर के किराये में कथित बढ़ोतरी पर रविवार को सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आम श्रद्धालुओं पर बढ़ती लागत का बोझ नहीं पड़ना चाहिए।

एक नवंबर, 2026 से कटरा से सांझीछत तक का हेलीकॉप्टर किराया 16.4 प्रतिशत बढ़ जाएगा तथा यह प्रति व्यक्ति एक तरफ के लिए 2,320 रुपये से बढ़कर 2,700 रुपये हो जाएगा। आने-जाने का किराया 4,640 रुपये से बढ़कर 5,400 रुपये हो जाएगा।

' तीर्थयात्रियों पर पहले से ही खर्च का बोझ बढ़ रहा'

जम्मू शहरी जिला कांग्रेस समिति की ओर से भगवती नगर के पास आयोजित 'चौपाल पर चर्चा' कार्यक्रम में कर्रा ने कहा कि किराये में बढ़ोतरी भाजपा की जन-विरोधी नीतियों को दिखाती है। उन्होंने पूछा, 'जब आम तीर्थयात्रियों पर पहले से ही खर्च का बोझ बढ़ रहा है, तो उन्हें अतिरिक्त खर्च क्यों उठाना चाहिए?'

कांग्रेस नेता ने कहा कि तीर्थाटन स्थानीय अर्थव्यवस्था का एक अहम हिस्सा है और तीर्थयात्रियों पर असर डालने वाले फैसलों का असर दुकानदारों, ट्रांसपोर्टरों, होटल मालिकों, टट्टू वालों, मजदूरों और तीर्थयात्रा से जुड़ी अर्थव्यवस्था पर निर्भर हजारों परिवारों पर भी पड़ता है।

कर्रा ने कहा कि 'चौपाल पर चर्चा' का मकसद लोगों तक पहुंचना और नागरिकों के लिए अपनी समस्याओं पर खुलकर बात करने का माहौल बनाना था। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग आर्थिक तंगी, बेरोजगारी और राजनीतिक अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं, जबकि सरकार उन मुद्दों पर जवाबदेही से बच रही है जिनका सीधा असर उनके जीवन पर पड़ता है।

माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा के 5 बड़े बदलाव

-अब हेलीकॉप्टर सेवा ताराकोट मार्ग के पास नवनिर्मित हट हेलीपैड से शुरू होगी।

-अब यात्रियों की सुविधा के लिए कटड़ा से वैष्णो देवी धाम तक रोपवे लगाया जा रहा है।

-अब RFID कार्ड प्रणाली को मजबूत और सख्त किया जा रहा है।

-पौनी मार्ग पर चिनाब ब्रिज पर पुल के पास क्रंची क्रूज रेस्तरां खोला गया है।

-एक नवंबर से श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर टिकट महंगा खरीदना होगा। अभी वहां रोज दो कंपनियों के 70 हेलीकॉप्टर अपनी सेवाओं में लगे रहते हैं। सामान्य दिनों में दोनों कंपनियों के हेलीकॉप्टर 60 से 70 उड़ानें भरते ही हैं। हेलीकॉप्टर में करीब एक बार में पांच से छह श्रद्धालु सवार होते हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!