राशिफल

आज का तुला राशिफल, 13 दिसंबर 2022: घर- परिवार में रह सकता है तनाव, खर्चे पर भी काबू रखने की जरुरत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 13, 2022, 10:15 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 13 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: काम और कारोबार के क्षेत्र में आपने बहुत कुछ हासिल किया है। लेकिन घर- परिवार की स्थिति में अभी भी सुधार करने की जरुरत है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण करना होगा। तभी घर में हो रहे कलेश से बचा जा सकता है।

Image

Tula Rashifal, 13 December 2022

Aaj Ka Tula Rashifal 13 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra) – काम और कारोबार के क्षेत्र में आपने आगे बढ़ने का प्रयास किया है। हर छोटा कदम आपको आपकी मंजिल तक ले जा रहा है। अपनी कोशिशें बनी रहें तो मन में बिठाई हुई चिंताएं भी दूर की जा सकती हैं।

क्या करें – अपने हालात को बेहतर तरीके से समझने का समय है ताकि आप अपने अंदर ऐसी प्रेरणा जगा सकें जो आपको नई संभावनाओं से रूबरू कराती चली जाएँ। जिंदगी एक बदलता हुआ मंज़र है जो किश्ती में सवार होकर नदी की धारा में बहते जाने के बराबर है। किनारा बदलता चला जाता है और मंज़र भी बदलता चला जाता है, हमें अपने नजरिए को उस मंज़र के अनुरूप बदलने की जरूरत पड़ती है।

क्या न करें – रोजमर्रा की चुनौतियों को अपने ऊपर इतना न हावी होने दें की वो नुकसान का रूप धारण कर लें। अपने खर्चों पर भी काबू रखें और लोगों पर भी भरोसा रखें ताकि कोई भी बात बिगड़ती न चली जाए।

रिश्तेनाते – रिश्तों को संभाले रखने के लिए आपको हर रिश्ते को अलग तरीके से देखना पड़ेगा। घर परिवार में सुख है पर बहस की वजह से तनाव बढ़ सकता है इसलिए अपनों पर भरोसा करना बहुत जरूरी होगा ताकि आप उनके नजरिए को भी समझ पाएं।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि बेकाबू हो रही है। खर्चे भी बढ़ रहे हैं और पैसा कहीं फंस भी सकता है इसलिए हर कदम पर ध्यानपूर्वक फैसले करने की जरूरत है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article