वायरल न्यूज़

Viral VIdeo: ये तो हद है...पाकिस्तानी बावर्ची ने तंदूर में बना दी 'गुटखा नान', लोग बोले- 'भाई ये स्वाद नहीं, सीधी तबाही है'

Virl Video: पाकिस्तान से एक बेहद ही अजीब और हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक बावर्ची ने मैदे में गुटखा और बॉम्बे छालिया मिलाकर 'गुटखा नान' तैयार कर डाला। इस प्रयोग को देखकर लोग हैरान हैं।

Image

गुटखा वाली नान (तस्वीर साभार- @aliabdullah_durrani)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में रोज नए-नए अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन देखने को मिलते हैं। कभी 'ओरियो पकोड़ा' तो कभी 'फैंटा मैगी'। लेकिन, इस बार सीमा पार पाकिस्तान (Pakistan Viral Video) से एक ऐसा खौफनाक और अजीब फूड एक्सपेरिमेंट सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी आंखें मलने पर मजबूर हो जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पाकिस्तानी बावर्ची बकायदा तंदूरी नान में गुटखा और 'बॉम्बे छालिया' मिलाकर सेंकता हुआ नजर आ रहा है। इस नजारे को देखकर लोग काफी हैरान हैं और इसकी काफी आलोचना भी कर रहे हैं।

    वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि काउंटर पर मैदे की लोई रखी हुई है और पास में 'बॉम्बे छालिया' व गुटखे के कई पाउच पड़े हैं। बावर्ची बड़े ही इत्मीनान से गुटखे के पैकेट फाड़ता है और उसकी सामग्री को मैदे की लोई के बीच में वैसे ही भरता है जैसे हम और आप आलू या पनीर स्टफ करते हैं। इसके बाद वह बेलन से उसे बेलता है। बेलते ही नान के ऊपर काले-भूरे रंग के तंबाकू के दाने साफ दिखने लगते हैं। फिर क्या था, इस 'स्पेशल डो' को तंदूर की अंदरूनी दीवार पर चिपका दिया जाता है और कुछ ही देर में खस्ता 'गुटखा नान' बनकर बाहर आ जाता है। पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर Ali Abdullah ने इस बेतुके प्रयोग पर जबरदस्त तंज कसा है। उसने कहा कि भाई का टैलेंट तो देखिए, ये वो नान है जो आपके पेट में जाकर न सिर्फ जान लेगा, बल्कि गुर्दे में पत्थर भी बनाएगा। इसे 8-10 बार खाने के बाद आपको सीधा किडनी सेंटर के चक्कर लगाने पड़ेंगे और डॉक्टर आपका बेस्ट फ्रेंड बन जाएगा। उसने मजाक उड़ाते हुए आगे कहा कि लोग उनसे बोल रहे हैं कि इस नान में 50 रुपये का तो माल ही डला हुआ है, क्योंकि एक बॉम्बे छालिया 10 रुपये की आती है। देखें वीडियो...

    गुटखा वाला नान

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर एक पल के लिए चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में हद है। इंस्टाग्राम पर aliabdullah_durrani नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई! इसके साथ हरी चटनी मिलेगी या विमल का चूना? एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब अलग से थूकने की जरूरत नहीं, खाते-खाते ही लाल निशान बनेंगे। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article