राशिफल

आज का कुम्‍भ राशिफल, 13 दिसंबर 2022 धन लाभ के लिए अच्‍छा समय हैं , अपने मन में बैठी चिंता को हटा दें ।

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 13, 2022, 10:10 AM IST

Aaj Ka Kumbh Rashifal 13 December 2022, Aqurius Horoscope Today in Hindi:( content) जरूरत से ज्‍यादा चिंता आपको परेशाानी में डाल स‍कती है अपने मन को शांत रखें और भगवान पर विश्‍वास रखेंं,धन लाभ के लिए यह अनुकूल समय है। आर्थिक स्तिथि ठीक होने के बावजूद कई तरह के छुपे हुए खर्चे हो सकते हैं।

Image

आज का कुम्‍भ राशिफल, 13 दिसंबर 2022 धन लाभ के लिए अच्‍छा समय हैं , अपने मन में बैठी चिंता को हटा दें ।

Aaj ka kumbh Rashifal Today 13 december 2022 Aquarius horoscope today in hindi कुम्भ (Aquarius) – रोजमर्रा की बातों को लेकर आपका मन परेशान है जिसे संभाल लेने की भी जरूरत है। घर परिवार में भी तालमेल बनाए रखने का प्रयास करना होगा तभी जाकर हालात संभल पाएंगे।

क्या करें – रिश्तों के प्रति अपनी अच्छाई हर रूप से बनाए रखें और अपने मन में बिठाई हुई हर तरह की चिंताओं को हटा दें ताकि जिंदगी का सुख बना रहे।

क्या न करें – अपने मन में पहले से कोई ऐसा सख्त विचार न बनाएं जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाए। रोजमर्रा की चुनौतियाँ रहेंगी पर उन्हें सहजता से लेने से बहुत कुछ संभाल भी पाएंगे। धन लाभ के रूप में यह समय अच्छा है और कोई कमी नहीं है।

खर्चे और नुकसान – आर्थिक स्तिथि ठीक होने के बावजूद कई तरह के छुपे हुए खर्चे हैं जो आपके सामने आते चले जा रहे हैं इसलिए आपको योजना बनाकर चलना होगा और हर कदम पर आपको हालात को समझने का और संभालने का प्रयास करना होगा।

काम और कारोबार – किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने कामकाज की स्थिरता को देखते चले जायें ताकि आपसे कोई गलती न हो जाए। यह समय काम और कारोबार में नियमित हो जाने के लिए आपको आगाह कर रहा है जिसके चलते आपकी जिंदगी का सुख लगातार बना रहे।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article