Aaj Ka Mithun Rashifal 13 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – आप अच्छी बात कह पा रहे हैं और लोगों को अपनी बात समझा पा रहे हैं और यह समय कई तरह की छुपी मुश्किलें भी दिखा रहा है। खाने-पीने की आदतों में थोड़ा सा अनुशासन बनाए रखने की जरूरत है ताकि सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े।
क्या करें – लोगों से तालमेल बनाए रखेंगे तो सबकुछ संभला रहेगा और जिंदगी की खुशियाँ भी बनी रहेंगी। यह आपकी अच्छाई और सूझबूझ है की आपने रिश्तों को संभाले रखने का पूरा प्रयास किया है और उसमें आपको कामयाबी भी मिली है।
क्या न करें – लोगों के प्रति इतना उदारवादी न होते चले जाएँ की आपका नुकसान हो जाए। वैसे भी पैसे से जुड़े कई तरह के दबाव हो सकते हैं इसलिए आपको अपनी आर्थिक स्तिथि को संभाले रखना है और अपने खर्चों को भी बांधने की कोशिश करनी है ताकि आपकी आमदनी और आपका पैसा किसी भी तरह के खतरे में न पड़ता चला जाए।
रुकावटें और चुनौतियाँ – कामकाज के क्षेत्र में भी कई तरह की छुपी हुई रुकावटें हैं जिन्हें एक-एक करके संभालना पड़ेगा। कहने को तो कामकाज सुचारु रूप से चल रहा है पर छुपी हुई चुनौतियाँ भी साथ ही साथ चलती चली जा रही हैं जिस ओर ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी।
खर्चे और नुकसान – चुनौतियों की वजह से आपके नुकसान की स्तिथि भी बनी हुई है इसलिए यह समय ठीक होते हुए भी कई तरह के इशारे कर रहा है। अपने बढ़ते हुए खर्चों को थाम लें ताकि नुकसान भरी स्तिथि न बनती चली जाए। किसी ऐसे झगड़े में भी न पड़ें जिसके चलते आपको नुकसान होता चला जाए।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
