राशिफल

आज का मीन राशिफल, 13 दिसंबर 2022 खुशि‍यों से भरा समय दस्‍तक दे रहा है,रिश्‍तों में सुधाार होगा

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 13, 2022, 10:15 AM IST

Aaj Ka Meen Rashifal 13 December 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi अच्‍छा समय दस्‍तक दे रहा है। साथी के साथ रिश्‍तों में सुधार होगा । अपने मन को शांत रखें हालात बेहतर होते चले जाएगें। अगर समर्पण से काम करेगें तो उसका फल अवश्‍य मिलेगा । पीठ पीछे चल रही बातों को नजरअंदाज कर दें ।

Image

आज का मीन राशिफल, 13 दिसंबर 2022 खुशि‍यों से भरा समय दस्‍तक दे रहा है,रिश्‍तों में सुधाार होगा

मीन (Pisces) – खुशियों भरा समय है क्योंकि रिश्तों को बढ़ावा दिया जा सकता है। आपका भरोसा भी जगा हुआ है और उस भरोसे के चलते किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को भी संभालने में आपको मदद मिलती चली जा रही है।

क्या करें – रिश्तों के तालमेल से कामकाज की स्तिथि को भी बढ़ावा मिल रहा है क्योंकि अगर मन में सुकून बना रहेगा तो आप अपने हालात को बेहतर तरीके से संभालते चले जाएंगे। यह समय इसलिए भी अनुकूल है क्योंकि रिश्तों को संभालने में आपकी कोशिशें कामयाब होती चली जा रही हैं।

क्या न करें – रोजमर्रा की चुनौतियों का असर अपने काम और कारोबार पर बिल्कुल न पड़ने दें। पीठ पीछे क्या हो रहा है इस बात को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंतित न होते चले जायें क्योंकि अगर कोई मुश्किलें हैं तो उन्हें भी आप अपनी कोशिशों से संभाल पाएंगे और यही चीज आपकी मदद करेगी।

धन दौलत – आपका भरोसा जिस रूप से जगा हुआ है उसके चलते आप अपनी आर्थिक स्तिथि को बेहतर कर पाएंगे। उसमें सबसे बड़ा योगदान आपके प्रदर्शन का है जिसे बढ़ावा दिया जा सकता है। कुछ नया सीखने का मौका भी मिल सकता है जिसके चलते आपकी आर्थिक स्तिथि में इजाफा होता चला जाए।

मेहनत – मेहनत तो करनी पड़ेगी और उस मेहनत का अच्छा फल भी जरूर मिलेगा। उसके दो फायदे होंगे, एक तो आप काम के प्रति अपने समर्पण को बढ़ा पाएंगे और दूसरा अपनी रोजमर्रा की चुनौतियों को संभालने में भी आपको मदद मिलती चली जाएगी।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article