NEET UG 2026 काउंसलिंग के राउंड 2 से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने 2026-27 सत्र के लिए NRI कैटेगरी में शामिल किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 135 उम्मीदवारों को प्रोविजनल तौर पर Indian से NRI कैटेगरी में बदला गया है। MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर राउंड 2 की NRI उम्मीदवारों की सूची उपलब्ध कराई गई है।
MCC ने उम्मीदवारों की ओर से जमा किए गए दस्तावेजों की जांच के बाद इन 135 अभ्यर्थियों को राउंड 2 काउंसलिंग के लिए NRI कैटेगरी में शामिल किया है। यह बदलाव फिलहाल केवल NEET UG 2026-27 काउंसलिंग के लिए प्रोविजनल आधार पर किया गया है।
जिन उम्मीदवारों को NRI सीट आवंटित होगी, उन्हें कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय दस्तावेजों की मूल प्रतियां दिखानी होंगी। अगर उम्मीदवार जरूरी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट प्रस्तुत नहीं कर पाता है तो उसका एडमिशन रद्द किया जा सकता है। इसलिए NRI कैटेगरी वाले उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग के समय दस्तावेजों को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन
कब आएगा राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
NEET UG 2026 राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 9 सितंबर को समाप्त हो चुकी है। अब उम्मीदवारों की ओर से भरे गए कॉलेज और कोर्स विकल्पों के आधार पर सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। MCC ने राउंड 2 के लिए आधिकारिक शेड्यूल भी जारी किया है।
प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा। रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन के जरिए आवंटित कॉलेज और कोर्स की जानकारी देख सकेंगे। किसी तरह की आपत्ति होने पर तय समय के भीतर शिकायत दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद फाइनल अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा।
12 से 18 सितंबर तक कॉलेज में रिपोर्टिंग
राउंड 2 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 12 सितंबर से 18 सितंबर 2026 के बीच संबंधित कॉलेज में जाकर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को अपने जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। खासकर NRI सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को NRI कैटेगरी की जांच के दौरान जमा किए गए मूल दस्तावेज जरूर साथ रखने चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: SBI में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का अवसर, 207 पद खाली, 5 सितंबर तक करें आवेदन
