राशिफल

आज का कन्या राशिफल, 13 दिसंबर 2022: कन्या राशि के लिए आज का दिन खास, प्यार मोहब्बत के रिश्ते में मिलेगा परिवार का साथ

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 13, 2022, 12:11 AM IST

Aaj Ka Kanya Rashifal 13 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि प्यार -मोहब्बत के रिश्ते के मामले में आपको आपके परिवार का साथ मिलेगा। लेकिन आपको दीसरों पर पूरी तरह से निर्भर नहीं होना है। ऐसे में आप धोखा खा सकते हैं।

Image

Kanya Rashifal, 13 December 2022

Aaj Ka Kanya Rashifal 13 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या (Virgo) – आपकी आर्थिक स्तिथि बेहतर हुई है और जिसके चलते आपने अपने संबंधों को सुधारने का भी प्रयास किया है। आपकी हर कोशिश इस समय कामयाब हो सकती है क्योंकि आपने अपने अंदर बहुत सारे परिवर्तन लाए हैं जिसके चलते लोगों से तालमेल बढ़ाने का अवसर भी मिला हुआ है।

क्या करें – काम और कारोबार को बेहतर करने के लिए कई तरह के अच्छे विकल्प हैं आपके सामने जिसमें लोगों की सलाह भी बनी हुई है और लोगों का समर्थन भी बना हुआ है। कोशिश करके देखेंगे तो एक-एक कदम आगे बढ़ाते हुए आप सफलता की ओर बढ़ते चले जाएंगे।

क्या न करें – जो भी कर रहे हैं उसमें लोगों पर जरूरत से ज्यादा आश्रित न होते चले जाएं। लोगों से जुड़ना अच्छी बात है पर अपनी जिंदगी के फैसले लोगों पर छोड़ते चले जाना ठीक नहीं है। जिंदगी का संतुलन बनाए रखने के लिए अपने दम पर भी बहुत कुछ करना ही पड़ता है।

प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को बढ़ाने का मौका मिला हुआ है क्योंकि घर परिवार में आपके अपने आपको बेहतर तरीके से समझ पा रहे हैं, इसमें आपकी अच्छाई भी जुड़ी हुई है क्योंकि आपने अपनों का पूरा साथ दिया है और उन्हें समझने की भी कोशिश की है।

मेहनत – मेहनत की दिशा में कई तरह की रुकावटें हो सकती हैं। बहुत ज्यादा सोचकर अगर आप सिर्फ सपने ही देखते चले जाएंगे तो यह भी एक तरह की रुकावट है जिसे दूर कर देने की जरूरत है पर अपनी चुनौतियों को अपनी मेहनत से संभाला जा सकता है यह सबसे बड़ी बात है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article