एजुकेशन

Rajasthan SI Recruitment 2021: राजस्थान एसआई भर्ती री एग्जाम 20 सितंबर को, OMR में भरना होगा पांचवां विकल्प

Rajasthan SI Recruitment re exam 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से एसआई के 859 पदों के लिए रद्द की गई भर्ती परीक्षा को 20 सितंबर को पुनः परीक्षा होगी। इस बार ओएमआर शीट में पांचवां विकल्प भरने की व्यवस्था की गई है।

Image

राजस्थान एसआई भर्ती री एग्जाम 20 सितंबर को

Rajasthan SI Recruitment re exam 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से एसआई के 859 पदों के लिए रद्द की गई भर्ती परीक्षा को 20 सितंबर को पुनः परीक्षा होगी। री-एग्जाम की शुरुआत व्यवस्था में मूल परीक्षा में शामिल 3.83 लाख अभ्यर्थियों को ही परीक्षा में शामिल करने का तय था। अब हाईकोर्ट के आदेश पर सभी 7.97 लाख अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रूप से परीक्षा में शामिल करने का फैसला किया गया है। पुन: परीक्षा अजमेर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा सहित प्रदेश में 11 जिलों में परीक्षा होगी। इसकी तैयारियां जारी हैं।

ओएमआर शीट में भरना होगा पांचवां विकल्प

इस बार ओएमआर शीट में पांचवां विकल्प भरने की व्यवस्था की गई है। किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना है तो अभ्यर्थी को पांचवां विकल्प (कॉलम) भरना अनिवार्य होगा। करीब 2.25 लाख अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। पूर्व में 13 से 15 सितंबर 2021 को हुई परीक्षा में ओएमआर उत्तर पुस्तिका में पांचवें विकल्प का प्रावधान नहीं था। आयोग ने सचिव आयुष आहूजा गुप्ता ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है तो पांचवां विकल्प भरना होगा। आयोग ने यह निर्णय विशेष निर्देश जारी किए हैं।

हाईकोर्ट के आदेश पर 7.97 लाख को मिलेगा मौका

बता दें कि डमी कैंडिडेट्स और अन्य प्रकरणों को देखते हुए राज्य सरकार की अनुशंसा पर आयोग ने भर्ती परीक्षा निरस्त कर दी थी। परीक्षा किए जाने वाले अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन में नए सिरे से रजिस्ट्रेशन के दौरान उपलब्ध कराई गई फोटो, हस्ताक्षर और आंख के निशान के इस्तेमाल की सहमति मांगी गई थी। आयोग ने इसके लिए निर्धारित अवधि में फॉर्म शुरू करने केवल 2.25 लाख अभ्यर्थियों ने लाख फोटो और थंब इंप्रेशन उपलब्ध कराया। अब इन्हीं अभ्यर्थियों के लिए पुनः परीक्षा होगी।

राजस्थान एसआई भर्ती 2021 मामला क्या है

बड़े पैमाने पर हुए पेपर लीक, धांधली और भ्रष्टाचार से जुड़ा है, जिसके कारण राजस्थान हाईकोर्ट ने इस पूरी एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है। यह भर्ती 859 पदों के लिए थी, जिसकी परीक्षा सितंबर 2021 में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद से ही इसमें नकल, डमी कैंडिडेट और पेपर लीक के गंभीर आरोप लगने लगे थे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article