Aaj Ka Dhanu Rashifal 13 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius) – मन परेशान है क्योंकि आप बहुत सारी चिंताओं को अपने साथ लेकर चल रहे हैं। अपने बड़े बुजुर्गों की सेहत को लेकर भी मन चिंतित हो सकता है वो आपकी प्राथमिकता है पर किसी भी चीज का बुरा असर अपनी जिंदगी की खुशियों पर बिल्कुल न पड़ने दें।
क्या करें – काम और कारोबार को बढ़ावा देने का अच्छा समय है क्योंकि काम से लाभ बना हुआ है और इसी के चलते आपका भरोसा भी बना हुआ है की आप अपने घर परिवार में सुख का माहोल बनाए रखें।
क्या न करें – लोगों से जो भी समर्थन मिल रहा है उसमें कोई कमी न आने दें। अगर विचार नहीं मिल रहे तो भी आपको अपनी सूझबूझ का परिचय देना होगा ताकि कोई भी बात बिगड़ती न चली जाए।
धन दौलत – घर परिवार की खुशियों को बनाए रखने के लिए अपनी समृद्धि को बनाए रखना बहुत जरूरी है और उस पैसे को अपनों के लिए इस्तेमाल करना भी बहुत जरूरी है। जिंदगी की यही चीजें हर रोज हमें रास्ता दिखाती हैं की हमें कब किस तरह का फैसला करना है ताकि हम अपनी प्राथमिकताओं को समझते चले जाएँ।
खर्चे और नुकसान - खर्चे बढ़ सकते हैं और परेशानियाँ भी बढ़ सकती हैं पर अपनी विनम्रता हर रूप से बनाए रखनी होगी। खर्चों को संभालने के लिए आपको अपने विचारों में बहुत सारी विनम्रता लानी होगी ताकि आप सिर्फ अपनी ही बात न कहते चले जाएँ।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
