अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 13 December 2022: सिंह और तुला राशि के जातकों को करना पड़ सकता है संघर्ष, जाने अन्य राशियों के हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 13, 2022, 06:08 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 December 2022:कर्क और मकर राशि के जातक आज सबसे ज्यादा लाभांवित होंगे। वहीं सिंह और तुला राशि के जातकों को बिजनेस में संघर्ष करना पड़ सकता है। इसके अलावा मिथुन व कुम्भ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। लेकिन मेष व मीन के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। आइए जानते हैं सभी राशियों के बारे में विस्तार से।

Image

Rashifal Today, 13 December 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 December 2022: सुजीत जी महाराज- आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा अश्लेषा नक्षत्र व कर्क राशि में है।गुरु मीन राशि में ही हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क व मकर राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा।आज तुला,मिथुन व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे।मेष व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मेष व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल

आज को राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

1. मेष- आज का दिवस मंगलकारी हैं।आज गृह निर्माण में मंगल व सूर्य कुछ नया कर सकता है। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व आईटी जाँब के लिए अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा।पीला व हरा रंग शुभ है।तिल व उड़द का दान करें।मित्रों संग यात्रा सुखद रहेगा।

2वृष- शनि के नवम व चन्द्रमा के तृतीय गोचर उच्चाधिकारियों द्वारा प्रदत्त कार्यों में लापरवाही से बचने का संकेत दे रहा है। नीला व सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।तिल का दान करें। स्वास्थ्य सुख से खुश रहेंगे।

3. मिथुन- चन्द्रमा द्वितीय परिवार के लिए शुभ है।जाँब में उन्नति संभावित है।राशि स्वामी बुध व मीन का गुरु गोचर व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ दे सकता है।लाल व आसमानी रंग शुभ है।प्रेम में खूबसूरत यात्रा की सम्भावना रह सकती है।गाय को केला खिलाएं।

4. कर्क-सूर्य पँचम मंगलकारी है। चन्द्रमा इसी राशि में व गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं।शिव मंदिर के परिसर में बेल का पेड़ लगाएं।व्यवसाय में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह- सूर्य चतुर्थ व शनि खष्ठम है।व्यवसाय में संघर्ष है लेकिन नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे;नवीन कार्य की योजना बनेगी। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें।शमी व अपराजिता का पुुुष्प साथ में रखें।प्यार में भावुकता का भाव बना रहेगा।गेंहू व गुड़ का दान करते रहें।

6. कन्या-सूर्य तृतीय भौतिक सुख प्रदान करेंगे।एकादश चन्द्रमा व सप्तम गुरु आईटी,टीचिंग व मीडिया जाँब के लिए शुभ हैं। जाँब में बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके बिजनेस व जाँब में लाभ प्रदान करेंगे।आसमानी व लाल रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।दाम्पत्य जीवन सुंदर व माधुर्यता से आच्छादित रहेगा।

7. तुला-आज व्यवसस्य में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे।कार्यस्थल पर बात चीत पर नियंत्रण रखें। आईटी व बैंकिंग से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है।ज़मीन या मकान क्रय करने की बात चलेगी। हरा व नारंगी रंग शुभ है।गाय को केला खिलाये।तिल का दान करें।

8. वृश्चिक- आज शनि तृतीय, गुरु पँचम तथा चन्द्रमा भाग्यभाव में है।बुध गोचर व्यवसायको सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा।उड़द का दान करें।बैगनी व हरा रंग शुभ हैै।चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें। पिता के आशीर्वाद से सूर्य की शुभता बढ़ती है।हनुमान जी की उपासना भी करें।

9. धनु- आज संघर्ष का दिन है।चन्द्रमा का अष्टम व गुरु का चतुर्थ प्रभाव व्यवसाय के लिए शुभ है।शनि के दूसरे गोचर की अनुकूलता से आईटी व बैंकिंग जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।हरा व आसमानी रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।

10. मकर- शुक्र व बुध लव लाइफ में सफलता देते हैं।चन्द्रमा का सप्तम व शनि का इस राशि में गोचर छात्रों के लिए शुभ है ।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।प्रेम में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में शुक्र व बुध लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।नीला व हरा रंग शुभ है।

11. कुंभ- सूर्य व बुध छात्रों के लिए अनुकूल है।चन्द्रमा का खष्ठम व शनि का द्वादश प्रभाव स्वास्थ्य सुख के लिए प्रतिकूल है।द्वादश व्यय भाव है। दान पुण्य करें ।गुरु इसी राशि से द्वितीय है।गुरु व चन्द्रमा कॅरियर को विस्तार देगा।यात्रा हो सकती है।मित्रों से लाभ मिल सकता है।सफेद व नीला रंग शुभ है।

12 . मीन-शनि एकादश धन लाभ देंगे।सूर्य वृश्चिक व गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा का पँचम प्रभाव शिक्षा व संतान के लिए शुभ है। गुरु व चन्द्रमा शिक्षा प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति कराएगा।पीला व लाल रंग शुभ है।तिल का दान करें।लव लाइफ अच्छी रहेगी।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article