एक्सप्लेनर्स

Chandigarh Mayor: अगली बार भी चंडीगढ़ में बनेगा BJP का ही मेयर! AAP के 3 पार्षद भाजपा में शामिल; INDIA गठबंधन का समीकरण बिगड़ा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 19, 2024, 12:28 AM IST

Chandigarh Mayor: आप के तीन पार्षद के बीजेपी में शामिल होने के बाद से इंडिया गठबंधन का समीकरण बिगड़ गया है। चंडीगढ़ मेयर का चुनाव आप और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा था। दोनों के पास 20 वोट थे। मतलब बहुमत से 2 ज्यादा।

Image

चंडीगढ़ में आप के 3 पार्षद बीजेपी में शामिल

Chandigarh Mayor: चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर कहानी दिलचस्प हो गई है। वर्तमान मेयर बीजेपी नेता मनोज सोनकर ने इस्तीफा दे दिया है। मनोज सोनकर के चुनाव को लेकर आप और कांग्रेस, धांधली का आरोप लगा रहे थे। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और शीर्ष अदालत से इस चुनाव को लेकर फटकार भी लगी। लेकिन अब खेल पलट गया है। सोनकर के इस्तीफे के बाद होने वाले चुनाव में बीजेपी की ही जीत सुनिश्चित लग रही है, क्योंकि आप के 3 'लापता' पार्षद बीजेपी में शामलि हो गए हैं।

INDIA का समीकरण बिगड़ा

आप के तीन पार्षद के बीजेपी में शामिल होने के बाद से इंडिया गठबंधन का समीकरण बिगड़ गया है। चंडीगढ़ मेयर का चुनाव आप और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा था। दोनों के पास 20 वोट थे। मतलब बहुमत से 2 ज्यादा। ऐसे में दोबारा जब चुनाव होता तो इंडिया गठबंधन की जीत होती, लेकिन अब आप के तीन पार्षद (पूनम देवी, नेहा मुसावट और गुरचरण काला) के बीजेपी में जाने से समीकरण उलट गया है। अगले चुनाव में बीजेपी का मेयर बनना तय दिख रहा है।

चंडीगढ़ नगर निगम का समीकरण

चंडीगढ़ नगर निगम में 36 सीटें हैं। यहां सांसद को भी वोट डालने का अधिकार है। ऐसे में पहले बीजेपी के पास 14 पार्षद और एक सांसद मिलाकर 15 वोट था। अब तीन आप पार्षदों के शामिल होने से 18 हो गया है। मतलब बहुमत। आप के पास 13 वोट था, जो अब 10 रह गया है। कांग्रेस के पास 7 और शिरोमणी अकाली दल के पास 1 पार्षद हैं। 9 पार्षद नौमिनेट हैं, जिन्हें वोटिंग का अधिकार नहीं है।

क्यों आई चंडीगढ़ मेयर के लिए दोबारा चुनाव की जरूरत

इस चुनाव में इंडिया गठबंधन के दो सदस्य आप और कांग्रेस एक हो गए थे। इस गठबंधन के पास 20 पार्षद थे और बीजेपी के पास 16 वोट थे। जीत इंडिया गठबंधन की तय लग रही थी, लेकिन चुनाव के दौरान प्रिजाइडिंग ऑफिसर ने 8 वोट रद्द कर दिए। जिसके बाद बीजेपी यहां जीत गई। चुनाव के बाद प्रिजाइडिंग ऑफिसर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें दावा किया गया कि प्रिजाइडिंग ऑफिसर अनिल मसीह ने जानबूझकर ये वोट खारिज किए हैं। जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और अनिल मसीह को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी कर दी। अनिल मसीह को कोर्ट में पेशी के लिए बुला लिया गया। जिसके बाद अगली सुनावई से पहले ही सोनकर ने इस्तीफ दे दिया। जिसके बाद अब फिर से चंडीगढ़ मेयर पोस्ट के लिए चुनाव होगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article