करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में धर्मेंद्र (Dharmendra) और शबाना के लिपलॉक सीन ने फैंस को हैरान कर दिया था। दोनों के लिपलॉक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा था। धर्मेंद्र के लिपलॉक सीन पर बेटी ईशा देओल (Esha Deol) ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस से जब धर्मेंद्र और शबाना के लिपलॉक सीन को लेकर सवाल पूछा गया।
एक्ट्रेस इसका जवाब देते हुए शर्माने लगीं। एक्ट्रेस ने कहा, मुझे इसके बारे में कोई आइडिया नहीं था। मेरे लिए सरप्राइज था। वो दोनों साथ में बेहद क्यूट लगते हैं। दोनों बहुत ही प्रोफेशनल एक्ट्रर्स हैं। ईशा के बयान पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, भला परेिवार के लोगों को ही नहीं पता। दूसरे यूजर ने लिखा, धर्मेंद्र कुछ कर सकते हैं। तीसरे यूजर ने कहा, फिल्मों में ये सब चलता है।
ईशा ने पिता के किसिंग सीन पर दिया रिएक्शन
ईशा देओल से पहले हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने कहा था कि मैं धर्मेंद्र जी के लिए बहुत खुश हूं। उन्हें लोगों का इतना प्यार मिल रहा है। जब हेमा मालिनी से पूछा गया कि क्या आप किसिंग सीन करने में कंफर्टेबल है। एक्ट्रेस ने कहा था कि क्यों नहीं स्क्रिप्ट की डिमांड होगी तो जरूर करेंगे। हेमा से पहले सनी ने भी पिता के किसिंग सीन पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि मेरे पिता कुछ भी कर सकते हैं। वो सबसे बेहतरीन एक्ट्रर्स में से एक हैं। 87 साल की उम्र में धर्मेंद्र का किसिंग सीन करना कई लोगों को पसंद नहीं आया था। लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था।
