बॉलीवुड

Jawan Trailer: बुर्ज खलीफा पर होगी Shahrukh Khan की जवान की स्क्रीनिंग, फैंस की बढ़ी बेताबी

Jawan Trailer: ट्रेलर रिलीज पर किंग खान ने अपने फैंस को तोहफा देते हुए खुश कर दिया है यह तोहफा कुछ और नहीं बल्कि उनकी फिल्म के ट्रेलर की स्क्रीनिंग को लेकर है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज ख़लीफा पर जवान के ट्रेलर की स्क्रीनिंग होगी।

Image

Jawan Trailer on Burj Khalifa

Jawan Trailer: शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) की अपकमिंग फिल्म जवान ( Jawan) को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है। SRK के फैन फिल्म के रिलीज होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं वहीं फिल्म के ट्रेलर को लेकर हुई अनाउंसमेंट के बाद से फैंस और ज़्यादा बेताब हो गए हैं। फिल्म जवान का ट्रेलर कल 31 अगस्त , गुरुवार को रिलीज होने जा रहा है। ट्रेलर रिलीज पर किंग खान ने अपने फैंस को तोहफा देते हुए खुश कर दिया है यह तोहफा कुछ और नहीं बल्कि उनके फिल्म के ट्रेलर की स्क्रीनिंग को लेकर है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज ख़लीफ़ा पर जवान के ट्रेलर की स्क्रीनिंग होगी।

बीती रात शाहरुख खान( Shahrukh Khan) ने अपने ट्विटर अकाउंट हैंडल पर ये जानकारी देते हुए अपने फैंस को खुश कर दिया है कि जवान का ट्रेलर बुर्ज ख़लीफा इमारत पर दिखाया जाएगा। किंग खान ने लिखा है कि" जवान का जश्न मैं आपके साथ ना मनाऊँ, ये हो नहीं सकता। आ रहा हूं मैं बुर्ज खलीफा ऑन 31 अगस्त 9 बजे, प्यार इस दुनिया की सबसे खूबसूरत फीलिंग है तो क्यों ना प्यार के रंग में रंगे और लाल रंग पहने क्या कहते हो?" शाहरुख खान का यह ट्विट उनके फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। फैंस उनके ट्रेलर के आने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

बता दें कि एटली कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म जवान 7 सितम्बर को सिनेमाघर में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर लोगों के बीच इतना क्रेज दिखाई दे रहा है कि रिलीज से पहले ही जवान ने करोड़ों कमा लिए हैं। एडवांस बुकिंग में जवान ने सारे हाउसफुल कर दिए हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा ( Nayanthara) , रिद्धि डोगरा ( Riddhi Dogra) , विजय सेथुपथी ( Vijay Sethupathi) नजर आने वाले हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article