दिल्ली

Delhi: विश्व पुस्तक मेला जाने के लिए दिल्‍ली मेट्रो ने किया खास इंतजाम, इन स्टेशनों से मिलेगा टिकट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2023, 11:23 AM IST

Delhi: प्रगति मैदान में शुरू हुए विश्व पुस्तक मेला के लिए दिल्‍ली मेट्रो ने अपने स्‍टेशनों पर टिकट बिक्री शुरू की है। अगर आप अपने दोस्‍तों या परिवार के साथ इस मेले में जा रहे हैं तो आपको मेले में पहुंचकर टिकट के लिए धक्‍के खाने की जरूरत नहीं है। आप मेट्रो के विभिन्‍न स्‍टेशनों से मेले का टिकट खरीद सकते हैं।

Image

प्र‍गति मैदान में लगा विश्व पुस्तक मेला

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्‍ली मेट्रो के दर्जनों स्‍टेशनों पर मिलेगा टिकट
  • या‍त्री मेट्रो के कस्टमयर केयर या टोकन काउंटर से ले सकेंगे टिकट
  • व्‍यस्‍क लोगों का टिकट 20 रुपये और बच्‍चों का टिकट 10 रुपये


Delhi: दिल्ली के प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेला शुरू हो गया है। इस मेले में पुस्‍तक और साहित्‍य प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अगर आप भी इस पुस्‍तक मेले में जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस मेले में जाने वाले लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो ने खास इंतजाम किया है। अब आपको मेले में जाकर टिकट के लिए धक्‍के नहीं खाने पड़ेंगे। आप दिल्‍ली मेट्रो के चुनिंदा स्टेशनों से इस मेले का टिकट खरीद सकते हैं। डीएमआरसी ने दिल्ली हाट, जहांगीर पुरी, कश्मीरी गेट, राजीव चौक, दिलशाद गार्डन, नोएडा सेक्टर-52 और नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी समेत कई अन्‍य स्टेशनों से वर्ल्ड बुक फेयर की टिकट बिक्री शुरू की है।

अगर आप अपने दोस्‍तों या परिवार के साथ वर्ल्ड बुक फेयर में जाने वाले हैं तो इन स्टेशनों से आप आसानी से टिकट खरीद सकते हैं। इन स्‍टेशनों से आपको मेले का टिकट स्टेशन पर बनें कस्टमयर केयर या टोकन काउंटर पर मिलेगा। अगर रेड लाइन की बात करें तो आप रिठाला और दिलशाद गार्डन स्‍टेशन से मेले का टिकट हासिल कर सकते हैं। वहीं, येलो लाइन पर मेले का टिकट कश्मीरी गेट, राजीव चौक, दिल्ली हाट, जहांगीर पुरी, जीटीबी नगर, आईएनए और हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर मिल रह है। इसी तरह ब्लू लाइन पर आपको मेले का टिकट नोएडा राजेंद्र प्लेस, कीर्ति नगर, इलेक्ट्रानिक सिटी, नोएडा सेक्टर-52, इंद्रप्रस्थ, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर मिल जाएंगी। वायलट लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को मेले का टिेकट आईटीओ स्‍टेशन पर मिलेगा।

कब तक चलेगा मेला, क्या है टाइमिंग

बता दें कि, प्रति वर्ष आयोजित होने वाला विश्व पुस्तक मेला 25 फरवरी से शुरू प्रगति मैदान में शुरू हो चुका है। यह मेला 5 मार्च तक चलेगा। मेला आम लोगों के लिए सुबह 11 बजे से शुरू होकर रात 8 बजे तक चलेगा। इस मेले में हर साल दिल्‍ली-एनसीआर के अलावा दूसरे राज्‍यों से भी हजारों लोग पहुंचते हैं। इस बार मेले में करीब तीन से 4 लाख लोगों के आने का अनुमान है। अगर मेले के टिकट की बात करें तो एक व्‍यस्‍क व्यक्ति का शुल्क 20 रुपये है। वहीं, पांच साल से बड़े बच्चे का टिकट शुल्क 10 रुपये है। इस मेले में आपको देश-दुनिया के लगभग सभी महान लेखकों, व्यंगकारों और कविओं की शानदार रचनाएं विभिन्‍न भाषाओं में मिल जाएंगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article