दिल्ली

Mahakumbh:आस्था की डुबकी लगाने के लिए दिल्ली से कुछ यूं पहुंचें महाकुंभ, जानें क्या हैं व्यवस्थाएं

Mahakumbh 2025: अगर आप दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में रहते हैं और अगले साल 2025 में लगने वाले महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाना चाहते हैं, तो आपको यहां इससे संबंधित पूरी जानकारी मिलेगी। जानें कि दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद से प्रयागराज तक कैसे पहुंचे।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Mahakumbh 2025: आध्यात्मिक नगरी प्रयागराज में अगले साल 2025 में महाकुंभ लगने जा रहा है। महाकुंभ मेले में पूरे देश से श्रद्धालु पहुंचेंगे। उनके आने के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। आइए, हम आपको बताते हैं कि अगर आप दिल्ली एनसीआर (जैसे- नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद) में रहते हैं तो आप महाकुंभ तक कैसे पहुंचे। आपके लिए क्या व्यवस्थाएं मौजूद हैं और सरकार ने दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए महाकुंभ तक पहुंचने के लिए क्या तैयारी की है।

आध्यात्मिक यात्रा का आनंद

दिल्ली-एनसीआर से महाकुंभ की यात्रा एक आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ यात्रा का भी एक रोमांचक अनुभव होने वाला है। लाखों श्रद्धालु इस महाकुंभ में शामिल होने के लिए दूर-दूर से आने की तैयारी में हैं। अगर आप भी दिल्ली एनसीआर से महाकुंभ जाने की योजना बना रहे हैं, तो यहां आपको यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएगी।

दिल्ली-एनसीआर से महाकुंभ तक पहुंचने के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं।

  • ट्रेन: सबसे लोकप्रिय विकल्प ट्रेन है। दिल्ली से प्रयागराज के लिए कई ट्रेनें चलती हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार सामान्य या एक्सप्रेस ट्रेन चुन सकते हैं।
  • बस: कई निजी और सरकारी बसें दिल्ली-नोएडा से प्रयागराज के लिए चलती हैं। महाकुंभ के दौरान विशेष बस सेवाएं भी शुरू की गई हैं।
  • हवाई जहाज: अगर आप समय बचाना चाहते हैं, तो आप हवाई जहाज से प्रयागराज जा सकते हैं। वहां से आप टैक्सी या अन्य साधन से महाकुंभ तक पहुंच सकते हैं।

दिल्ली से प्रयागराज के लिए चलने वाली ट्रेन

ट्रेन का नामदिल्ली से खुलने का समयप्रयागराज पहुंचने का समय
वंदे भारत एक्सप्रेस (22416)3:00:00 PM (शाम)09:11 PM (रात)
आरएनसी गरीब रथ (12878)04ः16 PM (शाम)10:58 PM (रात)
डीबीआरटी राजधानी (12424)04:20 PM (शाम)11:08 PM (रात)
तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12310)05:10 PM (शाम)12:03 AM (रात)
मधुपुर हमसफ़र (12236)05:20 PM (शाम)12:23 AM (रात)
झारखंड एक्सप्रेस (12818)08:45 PM (शाम)04ः15 AM (सुबह)
महाबोधि एक्सप्रेस (12398)12:50 PM (दोपहर)08ः25 PM (रात)
पूर्वा एक्सप्रेस (12304)05:40 PM (शाम)01:15 AM (रात)
आपको बता दें कि इन ट्रेनों के अलावा और भी ट्रेनें दिल्ली से प्रयागराज के बीच उपलब्ध हैं, जिसे लेकर आप महाकुंभ तक पहुंच सकते हैं। कई ट्रेनें रोजाना चलती हैं। वहीं, कुछ ट्रेनें अलग-अलग दिनों में चलती हैं। इसके साथ ही महाकुंभ के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा सकती है।

दिल्ली से प्रयागराज के लिए फ्लाइट

अगर आप दिल्ली से तीर्थनगरी प्रयागराज फ्लाइट से जाना चाहते हैं तो यह सेवा भी उपलब्ध हैं। इसमें आपका समय बचेगा और आप जल्दी महाकुंभ तक पहुंच सकते हैं। दिल्ली से कम से कम तीन नॉन स्टॉप विमान प्रयागराज के लिए उड़ती हैं। इसके साथ ही वन स्टॉप और टू स्टॉप फ्लाइट भी दिल्ली से प्रयागराज के लिए उपलब्ध हैं। दिल्ली से प्रयागराज के बीच इंडिगो और एलाइंस एअर की सेवा मौजूद हैं। अपने सहूलियत के हिसाब से आप किसी भी दिन विमान का टिकट बुक सकते हैं।

दिल्ली से प्रयागराज के लिए बस सेवा

हमने आपको जिस तरह दिल्ली से प्रयागराज के बीच ट्रेन और प्लेन सेवा के बारे में जानकारी दी। ठीक इसी तरह से आपको बस के बारे में बताएंगे, ताकि आपके पास सारे विकल्प मौजूद हो। बता दें कि दिल्ली के अलग-अलग बस अड्डा से प्रयागराज के लिए बसें चलती हैं। इनमें यूपी रोडवेज और प्राइवेट बसें शामिल हैं। दिल्ली के आनंद विहार से रोजाना यूपी रोडवेज की तीन नन एसी बसें मौजूद हैं, जो डायरेक्ट प्रयागराज तक चलती हैं। इसके अलावा दर्जनों प्राइवेट एसी और नन एसी बसें आनंद विहार, कश्मीरी गेट, नोएडा, ग्रेटर नोएडा से चलती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article