अध्यात्म

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेला कब और कहां लगेगा, नोट कर लें शाही स्नान की डेट्स

Mahakumbh Mela 2025 Date And Place: कुंभ मेला सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में लोकप्रिय है और 2025 में महाकुंभ मेला लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार कुंभ मेले में शाही स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। चलिए जानते हैं 2025 में महाकुंभ कब और कहां लग रहा है और शाही स्नान की डेट्स क्या रहेंगी।

Image

Mahakumbh Mela 2025

Mahakumbh Mela 2025 Date And Place: सनातन धर्म में कुंभ मेले का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति कुंभ के मेले में पवित्र नदी में स्नान करता है उसके सारे पाप धुल जाते हैं। ऋषि-मुनियों के युग से ही कुंभ के मेले का आयोजन किया जाता रहा है। अगले साल कुंभ मेला प्रयागराज में लगने जा रहा है। बता दें जब बृहस्पति देव वृषभ राशि में और सूर्य देव मकर राशि में स्थित होते हैं तब प्रयागराज में कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है। चलिए आपको बताते हैं महाकुंभ मेला 2025 कब से शुरू हो रहा है।

महाकुंभ मेला 2025 में कब लगेगा (Mahakumbh Mela 2025 Date And Place)

महाकुंभ मेले का आरंभ 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के दिन से होगा और समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर होगा। पूरे 12 वर्षों के बाद प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है।

महाकुंभ 2025 के शाही स्‍नान की तिथियां (Mahakumbh 2025 Shahi Snan Dates)

मकर संक्रांति- 14 जनवरी 2025

मौनी अमावस्‍या- 29 जनवरी 2025

बसंत पंचमी- 03 फरवरी 2025

माघी पूर्णिमा- 12 फरवरी 2025

महाशिवरात्रि- 26 फरवरी 2025

कुंभ मेला कहां-कहां लगता है (Kumbh Mela Kahan- Kahan Lagta Hai)

प्रयागराज: जब बृहस्‍पति वृषभ राशि में हों और सूर्य मकर राशि में तब कुंभ मेले का आयोजन प्रयागराज में किया जाता है।

हरिद्वार: जब सूर्य मेष राशि और बृहस्‍प‍ति कुंभ राशि में विराजमान होते हैं, तब कुंभ का मेला हरिद्वार में लगता है।

नासिक: जब सूर्य और बृहस्‍पति दोनों सिंह राशि में विराजमान होते हैं, तो कुंभ का मेला महाराष्‍ट्र के नासिक में लगता है।

उज्‍जैन: जब बृहस्‍पति सिंह राशि में और सूर्य मेष राशि में होते हैं तब कुंभ मेला उज्‍जैन में लगता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article