बिजनेस

NALCO Share Price Target: नाल्को ने किया डिविडेंड का ऐलान, एक्सपर्ट ने दी शेयर खरीदने की सलाह, जानें कितना है टार्गेट

NALCO Dividend Record Date: मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन ने नाल्को को खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 168 रु का टार्गेट प्राइस रखा है। वहीं 132 रु का स्टॉपलॉस रखने की भी सलाह दी गई है। जबकि आज करीब 2 बजे बीएसई पर कंपनी का शेयर 10 फीसदी की तेजी के साथ 156.2 रु पर है।

Image

नाल्को में खरीदारी की सलाह

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नाल्को देगी डिविडेंड
  • 23 फरवरी है रिकॉर्ड डेट
  • एक्सपर्ट ने दी शेयर खरीदने की सलाह

NALCO Dividend Record Date: सरकारी कंपनी नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड या नाल्को (NALCO) ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही के अपने फाइनेंशियल रिजल्ट घोषित कर दिए। फाइनेंशियल नतीजों के साथ ही इस पीएसयू ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की भी घोषणा की है। नाल्को ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से दूसरे इंटरिम डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जो दूसरा इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है, उसके लिए शुक्रवार 23 फरवरी 2024 को 'रिकॉर्ड डेट' के रूप में फिक्स किया है। रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है जिस दिन कोई कंपनी डिविडेंड देने के लिए एलिजिबल शेयरधारकों के नाम फाइनल करती है। बता दें कि एक्सपर्ट ने नाल्को के शेयरों में निवेश की भी सलाह दी है।

ये भी पढ़ें -

कितना है टार्गेट

ईटी नाउ स्वदेश के अनुसार मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन ने नाल्को को खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 168 रु का टार्गेट प्राइस रखा है। वहीं 132 रु का स्टॉपलॉस रखने की भी सलाह दी गई है। जबकि आज करीब 2 बजे बीएसई पर कंपनी का शेयर 10 फीसदी की तेजी के साथ 156.2 रु पर है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

दिसंबर तिमाही में नाल्को का प्रॉफिट 83.6 प्रतिशत बढ़कर 470.61 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 256.32 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। वहीं कंपनी की इनकम 1.5 प्रतिशत बढ़कर 3,347 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 3,297 रुपये थी।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article