वायरल न्यूज़

Video: ठंड का बढ़ा प्रकोप तो जलती लकड़ी पर लेट गया युवक, आगे जो हुआ देखकर यकीन नहीं होगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। दरअसल, इस वीडियो में एक युवक ठंड से बचने के लिए जो काम करता नजर आ रहा है, उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।

Image

देसी जुगाड़ वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: देश के उत्तरी इलाके में इस समय ठंड ने भयंकर दस्तक दे दी है। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बर्फीली हवाओं ने लोगों की हाड़ कंपा दी है। इस कारण लोगों ने अपने घर से निकलना कम कर दिया है। ठंड में कई लोग ऐसे होते हैं, जो रोजाना नहीं नहाते हैं। एक तरह से उन्हें ठंंड में न नहाने का बहाना मिल जाता है। वहीं कई लोग ठंड भगाने के लिए अजीबो-गरीब जुगाड़ लगाते दिखते हैं।

वीडियो होश उड़ाने वाला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। दरअसल, इस वीडियो में एक युवक ठंड से बचने के लिए जो काम करता नजर आ रहा है, उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। आप देख सकते हैं कि युवक लकड़ी में आग लगाकर उसके ऊपर ही लेट जाता है। युवक को ऐसा करते देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। ठंड भगाने का यह तरीका देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। देखें वीडियो-

युवक के अनोखे जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि युवक लकड़ियों को एक के ऊपर एक रखकर उनमें आग लगाता है और उस पर लेट जाता है। आप देख सकते हैं कि युवक आग से बेखबर है। उसे कुछ फर्क नहीं पड़ रहा है कि आग कहीं उसे अपनी चपेट में न ले ले। हालांकि, आग की लपटें जब थोड़ी तेज होती हैं तो युवक लकड़ियों के ऊपर से उठकर भाग खड़ा होता है। वीडियो को altu.faltu नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article