बिजनेस

Stock Market Holidays 2025: आ गई साल 2025 के लिए शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट, कुल 14 दिन नहीं होगा कारोबार, यहां देखें पूरी सूची

Stock Market Holidays 2025: कुछ ही दिनों में नया साल शुरू होने वाला है। कैलेंडर वर्ष 2025 में भारतीय शेयर बाज़ारों में 14 कारोबारी दिन छुट्टी होंगे। फ़रवरी, मई, नवंबर और दिसंबर में एक-एक अवकाश होगा जबकि मार्च और अगस्त में दो-दो अवकाश होंगे।

Image

शेयर बाजार की छुट्टियाँ 2025

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2025 में 14 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
  • कई त्योहारों पर नहीं होगा कारोबार
  • लिस्ट में होली-दिवाली शामिल

Stock Market Holidays 2025: कुछ ही दिनों में नया साल शुरू होने वाला है। कैलेंडर वर्ष 2025 में भारतीय शेयर बाज़ारों में 14 कारोबारी दिन छुट्टी होंगे। फ़रवरी, मई, नवंबर और दिसंबर में एक-एक अवकाश होगा जबकि मार्च और अगस्त में दो-दो अवकाश होंगे। अप्रैल और अक्टूबर में तीन कारोबारी अवकाश होंगे। BSE और NSE ने छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। दोनों ही एक्सचेंज की छुट्टियों की लिस्ट एक समान है। आगे देखें पूरी लिस्ट।

ये भी पढ़ें -

BSE-NSE की 2025 में छुट्टियों की लिस्ट (BSE-NSE Holidays List 2025)

क्रम संख्याछुट्टी का कारणतारीखदिन
1.महाशिवरात्रि26 फरवरीबुधवार
2.होली14 मार्चशुक्रवार
3.ईद-उल-फितर (रमज़ान ईद)31 मार्चसोमवार
4.श्री महावीर जयंती10 अप्रैलगुरुवार
5.डॉ.बाबा साहेब अंबेडकर जयंती14 अप्रैलसोमवार
6.गुड फ्राइडे18 अप्रैलशुक्रवार
7.महाराष्ट्र दिवस1 मईगुरुवार
8.स्वतंत्रता दिवस15 अगस्तशुक्रवार
9.गणेश चतुर्थी27 अगस्तबुधवार
10.महात्मा गांधी जयंती/दशहरा02 अक्टूबरगुरुवार
11.दिवाली* लक्ष्मी पूजन21 अक्टूबरमंगलवार
12.दिवाली बलिप्रतिपदा22 अक्टूबरबुधवार
13.प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव5 नवंबरबुधवार
14.क्रिसमस25 नवंबरगुरुवार

शनिवार और रविवार की छुट्टियां

ध्यान रहे कि शेयर बाजार की शनिवार और रविवार की छुट्टी रहती है। उसके अलावा अगले साल ऊपर बताई गयी 14 छुट्टियां रहेंगी।

2024 में बची है एक छुट्टी

इस साल यानी 2024 के बचे हुए दिनों में शनिवार और रविवार के अलावा केवल एक छुट्टी बची है। 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर अगले साल शेयर बाजार की छुट्टियों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article