बिजनेस

Paytm Share Price: 8% गिरकर 350 रु के नीचे आया पेटीएम का स्टॉक, जानें कहां तक टूटेगा शेयर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Paytm Share Price: ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने संकट में घिरी डिजिटल भुगतान फर्म पेटीएम पर एक नई रिपोर्ट जारी करने की है। इसने रिपोर्ट में कंपनी के शेयर के टार्गेट में भारी कटौती की है। मैक्वैरी ने पेटीएम का टार्गेट प्राइस घटाकर 275 रुपये कर दिया है और स्टॉक को डाउनग्रेड कर दिया है।

Image

पेटीएम के शेयर में गिरावट

KEY HIGHLIGHTS
  • फिर गिरा पेटीएम का शेयर
  • 8 फीसदी की आई गिरावट
  • 350 रु के नीचे आया शेयर

Paytm Share Price: पेटीएम के शेयर में आज फिर से 8% की गिरावट दिख रही है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 350 रु के भी नीचे आ गया है। आरबीआई के पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर रोक लगाने के बाद से पेटीएम के शेयर में गिरावट जारी है। बता दें कि पेटीएम की पैरेंट कंपनी One 97 Communications शेयर बाजार में लिस्टेड है। एक महीने में इसका शेयर 51 फीसदी से अधिक गिर चुका है। आज बीएसई पर कंपनी का शेयर मंगलवार के 380.15 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 355 रु पर खुला और 10 बजे तक के कारोबार में 344.10 रु तक फिसला है। 10 बजे ये 31.35 रु या 8.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 348.8 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल करीब 22140 करोड़ रु बची है।

ये भी पढ़ें -

ब्रोकरेज फर्म ने घटाया टार्गेट

ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने संकट में घिरी डिजिटल भुगतान फर्म पेटीएम पर एक नई रिपोर्ट जारी करने की है। इसने रिपोर्ट में कंपनी के शेयर के टार्गेट में भारी कटौती की है। मैक्वैरी ने पेटीएम का टार्गेट प्राइस घटाकर 275 रुपये कर दिया है और स्टॉक को डाउनग्रेड कर दिया है।

क्यों घटाया पेटीएम का टार्गेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म ने इस बात पर फोकस किया है कि पेटीएम बड़ी संख्या में ग्राहक खो सकती है। इसके पास 33 करोड़ ओवरऑल कस्टमर और 11 करोड़ मंथली ट्रांजेक्शन यूजर्स (MTU) के साथ-साथ 1.06 करोड़ का मर्चेंट सब्सक्रिप्शन नेटवर्क भी है। ग्राहकों की संख्या में गिरावट इसके रेवेन्यू जनरेशन और ओवरऑल बिजनेस मॉडल के लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है।

मैक्वेरी ने ही जारी किया था पहला टार्गेट

ध्यान देने वाली बात ये है कि मैक्वेरी वह ब्रोकरेज फर्म है जिसने पेटीएम के लिए पहला टार्गेट जारी किया था। पेटीएम जब 2021 में लिस्ट हुई थी, तब इसने स्टॉक के लिए 1,200 रुपये का टार्गेट रखा था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article