लखनऊ

Sambhal Temple: संभल में 46 वर्ष बाद खुले मंदिर और कूप की होगी कार्बन डेटिंग, आज से शुरू हो गई पूजा

उत्तर प्रदेश के संभल में 46 साल बाद एक मंदिर मिला है, जो दंगों के बाद से बंद थी। पुलिस बिजली चोरी के खिलाफ इलाके में अभियान चला रही थी, तभी इसी मंदिर का पता चला था।

Image

संभल में 46 साल बाद खुले मंदिर में पूजा -अर्चना शुरू

KEY HIGHLIGHTS
  • संभल में मिले मंदिर की होगी कार्बन डेटिंग
  • पुलिस ने शुरू करवाई पूजा अर्चना
  • मंदिर के आसपास अतिक्रमण हटाया गया

संभल में 46 साल बाद खोले गए मंदिर की कार्बन डेटिंग कराई जाएगी। संभल में बिजली चोरी के लिए अभियान चलाते समय पुलिस को यह मंदिर मिला था, जिसके बाद इसे खोला गया और साफ-सफाई कराके, यहां पूजा शुरू कराई गई है। अब मंदिर और कूप की कार्बन डेटिंग कराने की तैयारी प्रशासन कर रहा है।

प्रशासन ने लिखा ASI को पत्र

जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने रविवार को कहा कि करीब 46 साल बाद खोले गए मंदिर और कूप की कार्बन डेटिंग के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को पत्र लिखा गया है। पेंसिया ने पत्रकारों को बताया, “यह कार्तिक महादेव का मंदिर है और यहां एक कूप (कुआं) मिला है जो अमृत कूप है। मंदिर में पूजा भी शुरू हो गई है। यहां पर अब भी अतिक्रमण है.. कल कुछ अतिक्रमण हटाया गया और बचा हुआ अतिक्रमण भी हम हटाएंगे। हमने मंदिर और कूप की कार्बन डेटिंग के लिए एएसआई को पत्र लिखा है।”

मंदिर में लगाया गया सीसीटीवी

लिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी से कवर किया गया है और यहीं पर कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है जिससे यहां चौबीसों घंटे सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और कोई अराजक तत्व यहां ना आ सके।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article