बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 7 IPO, 33 रु का होगा सबसे सस्ता शेयर, पैसा रखें तैयार

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते कुल 7 आईपीओ खुलेंगे। इनमें एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर, आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियोज, ममता मशीनरी, न्यूमलयालम स्टील, सनाथन टेक्सटाइल्स, ट्रांसरेल लाइटिंग और वेंटिव हॉस्पिटैलिटी के आईपीओ शामिल हैं।

Image

अगले हफ्ते खुलेंगे 7 IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते आएंगे कई IPO
  • कुल 7 IPO खुलेंगे
  • इनमें ट्रांसरेल लाइटिंग और वेंटिव हॉस्पिटैलिटी के आईपीओ शामिल

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते कुल 7 आईपीओ खुलेंगे। इनमें एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर, आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियोज, ममता मशीनरी, न्यूमलयालम स्टील, सनाथन टेक्सटाइल्स, ट्रांसरेल लाइटिंग और वेंटिव हॉस्पिटैलिटी के आईपीओ शामिल हैं। इनमें से ममता मशीनरी, सनाथन टेक्सटाइल्स, ट्रांसरेल लाइटिंग और वेंटिव हॉस्पिटैलिटी के आईपीओ मेनबोर्ड के हैं। बाकी आईपीओ एसएमई कैटेगरी के हैं। आगे जानिए इन सभी आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

यहां देखें सभी IPO की डिटेल

IPO का नामकब खुलेगा IPOकब होगा बंदप्राइस बैंडलॉट साइज
एनएसीडीएसी इंफ्रास्ट्रक्चर17 दिसंबर19 दिसंबर33-35 रु4000 शेयर
आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियोज18 दिसंबर20 दिसंबर51-54 रु2000 शेयर
ममता मशीनरी19 दिसंबर23 दिसंबर230-243 रु61 शेयर
न्यूमलयालम स्टील19 दिसंबर23 दिसंबर85-90 रु1600 शेयर
सनाथन टेक्सटाइल्स19दिसंबर23 दिसंबरअभी घोषित नहींअभी घोषित नहीं
ट्रांसरेल लाइटिंग19 दिसंबर23 दिसंबरअभी घोषित नहींअभी घोषित नहीं
वेंटिव हॉस्पिटैलिटी20 दिसंबर24 दिसंबरअभी घोषित नहींअभी घोषित नहीं

क्या होती है आईपीओ की प्रोसेस

  • कोई कंपनी ये तय करती है वो आईपीओ लाएगी और स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होगी
  • वे आईपीओ लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास आवेदन करती है
  • सेबी से मंजूरी मिलने के बाद कंपनियाँ आईपीओ लाती हैं। आईपीओ के दो हिस्से होते हैं
  • पहले हिस्से में इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (एंकर निवेशकों यानी बड़ी कंपनियों आदि को) शेयर बेचती है
  • फिर पब्लिक के आईपीओ खुलता है, जिसमें रिटेल, HNI आदि निवेशक आवेदन करते हैं
  • सब्सक्रिप्शन के बाद कंपनी निवेशकों को शेयर आवंटित करती है और एक तय डेट पर कंपनी की लिस्टिंग हो जाती है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article