बिजनेस

Mid Cap Stocks To Buy: एक्सपर्ट ने दी सिंजीन इंटरनेशनल, IEX और NALCO में निवेश की सलाह, देखें कितना है टार्गेट प्राइस

Mid Cap Stocks To Buy: स्वदेश रिसर्च एनालिस्ट मानस जयसवाल ने सिंजीन स्टॉक को 800 रुपये के टार्गेट के साथ खरीदने की सलाह दी है। जबकि आज ये शेयर 753.65 रु पर बंद हुआ। उन्होंने स्टॉक के लिए 744 रुपये पर स्टॉपलॉस रखने की भी चेतावनी दी है।

Image

मिड कैप स्टॉक खरीदने का मौका

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 3 मिड कैप शेयरों में खरीदारी की सलाह
  • सिंजीन इंटरनेशनल, IEX और NALCO में कमाई का मौका
  • एक्सपर्ट ने दी निवेश की सलाह

Mid Cap Stocks To Buy: आरबीआई पॉलिसी के नतीजों से पहले 7 फरवरी को बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव वाले सत्र में भारतीय शेयर बाजार लगभग फ्लैट बंद हुआ। आज सेंसेक्स 34.09 अंक या 0.05 प्रतिशत गिरकर 72,152.00 पर बंद हुआ। निफ्टी 1.10 अंक या 0.01 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 21,930.50 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में इन दिनों काफी एक्शन देखने को मिल रहा है। कई शेयर अच्छा रिटर्न दे रहे हैं। इस बीच 3 मिड कैप शेयरों के लिए एक्सपर्ट ने 'बाय' रेटिंग दी है। इनमें सिंजीन इंटरनेशनल, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) और नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) शामिल हैं। आगे जानिए कितना है इनका टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

सिंजीन इंटरनेशनल

ईटी नाउ के बातचीत में स्वदेश रिसर्च एनालिस्ट मानस जयसवाल ने सिंजीन स्टॉक को 800 रुपये के टार्गेट के साथ खरीदने की सलाह दी है। जबकि आज ये शेयर 753.65 रु पर बंद हुआ। उन्होंने स्टॉक के लिए 744 रुपये पर स्टॉपलॉस रखने की भी चेतावनी दी है। यानी यहां तक शेयर गिरे, तो इससे बाहर निकल जाएं।

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स)

जयसवाल ने आईईएक्स पर सकारात्मक रुख बरकरार रखते हुए 160 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। आज ये शेयर 145.15 रु पर बंद हुआ है।

नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को)

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के गिरीश सोडानी ने छह महीने के लिए 175 रुपये के टार्गेट प्राइस और 1 से 1.5 साल के लिए 225 रु के टार्गेट के साथ इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। आज ये शेयर 160.65 रु पर बंद हुआ है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article