बिजनेस

Alkem Laboratories Dividend: अल्केम लेबोरेटरीज देगी हर शेयर पर 35 रु का डिविडेंड, जानिए क्या है रिकॉर्ड डेट

Alkem Laboratories Dividend: अल्केम लेबोरेटरीज ने डिविडेंड के भुगतान के लिए शेयरधारकों की एलिजिबिलिटी तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 17 फरवरी 2024 तय की है। ये प्रति शेयर 35 रु का डिविडेंड देगी।

Image

अल्केम लेबोरेटरीज देगी डिविडेंड

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अल्केम लेबोरेटरीज देगी डिविडेंड
  • प्रति शेयर 35 रु का डिविडेंड देगी
  • 17 फरवरी है रिकॉर्ड डेट

Alkem Laboratories Dividend: फार्मास्यूटिकल्स कंपनी अल्केम लेबोरेटरीज ने 1750 फीसदी के इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। यानी ये वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अपने 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों पर 35 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का डिविडेंड देगी। वैसे इसके शेयर की मार्केट वैल्यू 5328.70 रु है। बता दें कि डिविडेंड वह राशि होती है जो कोई कंपनी अपने शेयरधारकों को अपने मुनाफे से देती है। आम तौर पर यह कैश या शेयर की फॉर्म में दिया जाता है। कंपनी की पेमेंट पॉलिसी के आधार पर डिविडेंड आमतौर पर रेगुलर (तिमाही या सालाना आधार पर) दिया जाता है।

ये भी पढ़ें -

क्या है रिकॉर्ड डेट

अल्केम लेबोरेटरीज ने डिविडेंड के भुगतान के लिए शेयरधारकों की एलिजिबिलिटी तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 17 फरवरी 2024 तय की है। रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है जिस दिन कोई कंपनी अपने आगामी डिविडेंड डिस्ट्रिब्यूशन के लिए एलिजिबल शेयरधारकों की लिस्ट फाइनल करती है।

एक साल में 61.6 फीसदी रिटर्न दिया

  • बीते 5 सत्रों में अल्केम लेबोरेटरीज के शयेर ने 6.63 फीसदी रिटर्न दिया है
  • इसके एक महीने का रिटर्न 4.15 फीसदी रहा है
  • 2024 में अब तक ये 4 फीसदी ऊपर चढ़ा है
  • 6 महीनों में इसने 39.6 फीसदी फायदा कराया है
  • एक साल में शेयर का रिटर्न 61.6 फीसदी रहा है

कितनी है मार्केट कैपिटल

बीते शुक्रवार को कंपनी का शेयर 19.45 रु या 0.37 फीसदी की मजबूती के साथ 5,328.70 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 63,687.49 करोड़ रु है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई जानकारी केवल एक कंपनी के डिविडेंड देने पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article