LIC Dividends: सरकारी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। LIC को दिसंबर तिमाही में 9,444 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट हुआ है। जो पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के मुकाबले सालाना आधार पर 49 फीसदी ज्यादा है। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में LIC को 6334 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था। LIC के शेयर में गुरुवार को करीब 6 फीसदी की तेजी दिखी यह 1106.25 रुपये पर बंद हुआ था। LIC के शेयरों में गुरुवार को 52 हफ्ते का नया हाई भी बनाया है।
हर शेयर पर मिलेगा 4 रुपये का डिविडेंड
कंपनी ने ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए हर शेयर पर 4 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 21 फरवरी 2024 तय की है। अंतरिम डिविडेंड का भुगतान इसके डिक्लेरेशन की तारीख से 30 दिन के भीतर किया जाएगा। LIC डिविडेंड पर 2529 करोड़ रुपये खर्च करेगी। बता दें कि कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 96.5 फीसदी है, ऐसे में सरकार को भी 2440 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी।
1.17 लाख करोड़ रुपये रही नेट प्रीमियम इनकम
चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सरकारी बीमा कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम 5 फीसदी बढ़कर 1.17 लाख करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में LIC की नेट प्रीमियम इनकम 1.11 लाख करोड़ रुपये थी। दिसंबर 2023 तिमाही के आखिर में LIC का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) बढ़कर 49.66 लाख करोड़ रुपये पहुंचा है। वहीं, कंपनी का सॉल्वेंसी रेशियो 1.93 फीसदी रहा,जो कि पिछले साल की समान अवधि के दौरान 1.85 फीसदी था। LIC का ग्रॉस नॉन-परफर्मिंग एसेट्स 2.15 फीसदी रहा है, जो कि पिछले साल 5.02 फीसदी था।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
