बिजनेस

Medicine Recall: अरबिंदो फार्मा, ग्लेनमार्क, जायडस ने अमेरिका से क्यों वापस मंगाई दवाईयां, क्या मिली गड़बड़ियां

Medicine Recall News: अरबिंदो फार्मा, ग्लेनमार्क और जायडस ने अमेरिका से दवाइयाँ वापस मंगाई हैं। अमेरिका के यूएसएफडीए ने विनिर्माण खामियों के कारण इन उत्पादों पर कार्रवाई की है। जानें किस दवा को वापस मंगाया गया और इसके कारण क्या हैं।

Image

अरबिंदो फार्मा, ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स, जायडस फार्मा की दवा वापसी।

Photo : Times Now Digital

Aurobindo Pharma, Glenmark Pharmaceuticals, Zydus Pharma Drug Recall News: भारत की प्रमुख दवा निर्माता कंपनियाँ अरबिंदो फार्मा, ग्लेनमार्क और जायडस ने विनिर्माण से संबंधित खामियों के कारण अमेरिका से अपनी कुछ दवाइयाँ वापस मंगाई हैं। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने इन कंपनियों को संबंधित उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

अरबिंदो फार्मा ने सिनाकैल्सेट गोलियाँ वापस मंगाई

हैदराबाद स्थित अरबिंदो फार्मा की अमेरिकी शाखा, अरबिंदो फार्मा यूएसए इंक ने एक लाख से अधिक बोतलें सिनाकैल्सेट गोलियों की वापस मंगाई हैं। यूएसएफडीए के अनुसार, इन गोलियों में नाइट्रोसो सिनाकैल्सेट अशुद्धता की मात्रा अनुशंसित सीमा से अधिक थी। यह दवा हाइपरपैराथायरायडिज्म के इलाज के लिए उपयोग की जाती है।

ग्लेनमार्क ने डिल्टियाजेम हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल वापस मंगाए

इसी तरह, ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स ने अमेरिका से लगभग 90,000 बोतलें डिल्टियाजेम हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल की वापस मंगाईं हैं। इस कदम का कारण उत्पाद की गुणवत्ता संबंधित खामियाँ थीं, जो अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने उजागर की।

जायडस ने एसोमेप्राज़ोल मैग्नीशियम सस्पेंशन की वापसी की

जायडस फार्मास्यूटिकल्स ने अमेरिका में अपनी ओरल सस्पेंशन दवा एसोमेप्राज़ोल मैग्नीशियम की 4,404 डिब्बों को वापस मंगाया। इस दवा का उपयोग पेट और अन्नप्रणाली की समस्याओं के इलाज में किया जाता है। कंपनी ने 14 नवंबर को यह कार्रवाई शुरू की थी, जिसमें लेबलिंग त्रुटि का कारण बताया गया।

दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा पर चिंता

इन कंपनियों द्वारा उत्पाद वापस मंगाने की घटनाएँ यह दर्शाती हैं कि दवा उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर निरंतर निगरानी की आवश्यकता है। यूएसएफडीए द्वारा लगातार की जा रही जांच और प्रवर्तन कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि दवाओं के उत्पादन में कोई भी खामी मरीजों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है।

भारत जेनेरिक दवाओं का सबसे बड़ा सप्लायर

भारत 60 चिकित्सीय श्रेणियों में 60,000 विभिन्न जेनेरिक ब्रांडों का निर्माण करके वैश्विक आपूर्ति में लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ जेनेरिक दवाओं का सबसे बड़ा सप्लायर है। देश में निर्मित उत्पादों को 200 से अधिक देशों में भेजा जाता है। इनमें जापान, ऑस्ट्रेलिया, पश्चिमी यूरोप और अमेरिका मुख्य रूप से शामिल हैं।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article