बिजनेस

Mahindra ने तकनीकी गड़बड़ी के चलते वापस मंगाईं XUV700 और XUV400, आपके पास तो नहीं

Mahindra Recalls SUV: इन गाड़ियों को सेफ्टी की चिंता के कारण वापस मंगाया जा रहा है। XUV700 में महिंद्रा प्रभावित यूनिट्स के इंजन बे में वायरिंग लूम रूटिंग की टेस्टिंग करेगी। सेफ्टी की चिंता वायरिंग लूम को नुकसान पहुंचाने वाले घर्षण के संभावित जोखिम से रिलेटेड है।

Image

महिंद्रा ने वापस मंगाईं कारें

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा ने पास मंगाईं कारें
  • 1 लाख से अधिक कारें वापस मंगाईं
  • XUV700 और XUV400 यूनिट्स कीं रीकॉल

Mahindra Recalls SUV: महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपने एक्सयूवी700 (XUV700) और एक्सयूवी400 (XUV400) ईवी वाहनों (EV Vehicles) की 1.10 लाख से अधिक यूनिट्स को रिकॉल किया है। यानी कंपनी ने किसी तकनीकी गड़बड़ी को चेक करने के लिए इन कारों को वापस मंगाया है। 8 जून, 2021 और 28 जून, 2023 के बीच तैयार की गई XUV700 की 1,08,306 यूनिट्स और 16 फरवरी, 2023 और 5 जून, 2023 के बीच बनाई गईं XUV400 की 3,560 यूनिट्स को रिकॉल किया जा रहा है।

XUV700 में तकनीकी गड़बड़

इन गाड़ियों को सेफ्टी की चिंता के कारण वापस मंगाया जा रहा है। XUV700 में महिंद्रा प्रभावित यूनिट्स के इंजन बे में वायरिंग लूम रूटिंग की टेस्टिंग करेगी। सेफ्टी की चिंता वायरिंग लूम को नुकसान पहुंचाने वाले घर्षण के संभावित जोखिम से रिलेटेड है।

XUV400 में क्या है गड़बड़

वहीं महिंद्रा XUV400 सब-4 मीटर एसयूवी यूनिट्स को ब्रेक पोटेंशियोमीटर के स्प्रिंग रिटर्न एक्शन से संबंधित दिक्कत की टेस्टिंग के लिए वापस मंगाया जाएगा। महिंद्रा ने कहा है कि जिन लोगों के पास इनमें से उस अवधि की मैन्युफैक्चर्ड कारें हैं, जिस अवधि की कारें वापस मंगाई जा रही हैं, उनसे कंपनी खुद संपर्क करेगी।

5वीं बार मंगाई जा रहीं XUV700

महिंद्रा एक्सयूवी 700 को 2021 में लॉन्च किया गया था और तब से यह इस लोकप्रिय एसयूवी की यूनिट्स को 5वीं बार मंगाया जा रहा है। वहीं एक्सयूवी 400 को पहली बार वापस मंगाया गया है।

फ्री में होगी गाड़ियों की टेस्टिंग

कंपनी के मुताबिक अपने ग्राहकों की सेफ्टी सुनिश्चित करने के लिए एक्टिव कदम उठाए हैं। महिंद्रा द्वारा प्रभावित वाहनों के मालिकों से सीधे संपर्क किया जाएगा, और जरूरी टेस्टिंग और रेक्टिफिकेशन फ्री में किया जाएगा। बता दें कि अकसर कारें किसी गड़बड़ी की संभावना के मद्देनजर अपनी कारों को वापस मंगाती हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article