क्रिकेट

WI vs BAN 3rd ODI Pitch Report: वेस्टइंडीज-बांग्लादेश तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

WI vs BAN 3rd ODI Pitch Report In Hindi: आज (12 December 2024) बांग्लादेश और मेजबान वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा व आखिरी वनडे मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीतकर मेजबान कैरेबियाई टीम ने अजेय बढ़त बना ली है और अब उनको ट्रॉफी उठाने से कोई नहीं रोक सकता, अब वो तीसरे मुकाबले में क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। वहीं बांग्लादेश की टीम के पास सम्मान बचाने का अंतिम मौका होगा। यहां हम आपको बताएंगे वेस्टइंडीज-बांग्लादेश तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट।

Image

वेस्टइंडीज-बांग्लादेश तीसरे वनडे की पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • वेस्टइंडीज-बांग्लादेश वनडे सीरीज 2024
  • आज होगा वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे
  • बासेटेर के वॉर्नर पार्क में खेला जाएगा सीरीज का अंतिम मैच

WI vs BAN 3rd ODI Pitch Report In Hindi Today Match: कैरेबियाई जमीन पर खेली जा रही तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की सीरीज में आज बांग्लादेश क्रिकेट टीम और मेजबान वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीसरा व अंतिम वनडे मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच सेंट किट्स एंड नेविस के बासेटेर (Basseterre) में आयोजित होगा। इस वनडे सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 14 गेंदें रहते 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। जबकि दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने 79 गेंदें शेष रहते 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की। इसी के साथ अब 2-0 से वेस्टइंडीज वनडे सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है और अब तीसरे वनडे में बांग्लादेश क्लीन स्वीप को रोकने के लिए खेलेगी। बांग्लादेश वनडे टीम की कमान मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) के हाथों में है। जबकि मेजबान वेस्टइंडीज वनडे टीम की कप्तानी करेंगे शाई होप (Shai Hope)। तीसरा वनडे भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।

आज आयोजित होने वाले वनडे सीरीज के तीसरे व आखिरी वनडे मुकाबले से पहले आपको बताते हैं कि वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच वनडे क्रिकेट इतिहास में आमने-सामने के अब तक कैसे रहे हैं। वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच अब तक वनडे इतिहास में 46 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें 23 बार कैरेबियाई टीम को जीत मिली है, जबकि बांग्लादेश की टीम 21 बार वेस्टइंडीज को शिकस्त देने में सफल हो पाई है। वेस्टइंडीज की जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों के आंकड़ों को देखें तो यहां पर वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच 18 वनडे मुकाबले हो चुके हैं जिनमें 10 मुकाबले वेस्टइंडीज के पक्ष में रहे और मेहमान बांग्लादेश वनडे टीम आठ मुकाबले जीत सकी है।

वेस्टइंडीज-बांग्लादेश तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट (WI vs BAN 3rd ODI Pitch Report)

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच आज खेला जाने वाला सीरीज का आखिरी वनडे मैच बासेटेर के वॉर्नर पार्क (Warner Park, Basseterre) में खेला जाना है। वॉर्नर पार्क की पिच एक हाई स्कोरिंग ट्रैक रही है और मौजूदा सीरीज में भी ये देखने को मिला है जहां दोनों बार वेस्टइंडीज की टीम ने 200 से ऊपर का लक्ष्य हासिल करते हुए बेहद आसानी से जीत हासिल कर ली। पहले वनडे में वेस्टइंडीज ने 295 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की, जबकि दूसरे वनडे मैच 228 का टारगेट सिर्फ 3 विकेट गंवाते हुए 37वें ओवर में ही पूरा कर लिया। इससे ये साफ है कि आज होने वाले तीसरे वनडे मैच में भी बल्लेबाज गरजने वाले हैं। अगर वेस्टइंडीज टॉस जीतने में सफल रही और पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो इस पिच पर कई रिकॉर्डतोड़ पारियां भी देखने को मिल सकती हैं। गेंदबाजों में यहां अब तक इस सीरीज में तेज गेंदबाजों का दबदबा नजर आया है, जो तीसरे वनडे में भी कायम रह सकता है।

तीसरे वनडे मैच में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In WI vs BAN 3rd ODI)

मेहमान टीम बांग्लादेश और मेजबान टीम वेस्टइंडीज के बीच आज होने वाले तीसरे वनडे मैच में बांग्लादेश के फैंस को तंजीद हसन (Tanzid Hasan), महमुदुल्लाह (Mahmudullah), अफिफ हुसैन (Afif Hossain) और नाहिद राणा (Nahid Rana) से सबसे ज्यादा उम्मीदें होंगी। वहीं, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम फैंस की नजरें कीसी कार्टी (Keacy Carty), ब्रैंडन किंग (Brandon King) और जेडन सील्स (Jayden Seales) पर होंगी।

बासेटेर के वॉर्नर पार्क में पिछले 5 वनडे मैचों के स्कोरकार्ड और नतीजे (Last 5 ODI Match Results And Scorecards At Basseterre)

तारीखटीमेंस्कोरकार्डनतीजे
13 जून 2016वेस्टइंडीज-ऑस्ट्रेलियाऑस्ट्रेलिया- 265/7, वेस्टइंडीज- 266/6 (45.4 ओवर)वेस्टइंडीज 4 विकेट से जीता
15 जून 2016वेस्टइंडीज-दक्षिण अफ्रीकादक्षिण अफ्रीका- 343/4, वेस्टइंडीज- 204 ऑलआउटदक्षिण अफ्रीका 139 रन से जीता
28 जुलाई 2018वेस्टइंडीज-बांग्लादेशबांग्लादेश- 301/6, वेस्टइंडीज- 283/6बांग्लादेश 18 रन से जीता
8 दिसंबर 2024वेस्टइंडीज-बांग्लादेशबांग्लादेश- 294/6, वेस्टइंडीज- 295/5 (47.4 ओवर)वेस्टइंडीज 5 विकेट से जीता
10 दिसंबर 2024वेस्टइंडीज-बांग्लादेशबांग्लादेश- 227, वेस्टइंडीज- 230/3 (36.5 ओवर)वेस्टइंडीज 7 विकेट से जीता

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की ODI टीमें (Bangladesh And West Indies ODI Squads)

बांग्लादेश वनडे टीमः मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्या सरकार, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद महमुदुल्लाह, लिट्टन दास (विकेटकीपर), तंरिशाद हुसैन, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, जीद हसन तमीम, जेकर अली अनिक और अफीफ हुसैन ध्रुबो।

वेस्टइंडीज वनडे टीमः शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), कीसी कार्टी, रोस्टन चेज़, अमीर जांगू (विकेटकीपर), एविन लिविस, शेरफेन रदरफोर्ड , जेडेन सील्स, जस्टिन ग्रीव्स, शिम्रोन हेटमायर, ब्रैंडन किंग (उपकप्तान), जेडीया ब्लेड्स, रोमारियो शेफर्ड, मार्क्विनो मिंडले, गुडाकेश मोती और अल्जारी जोसेफ।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article