अध्यात्म

Mokshada Ekadashi 2024 Parana Time: मोक्षदा एकादशी का पारण कितने से कितने बजे तक किया जा सकता है

Mokshada Ekadashi Parana Time 2024: इस साल मोक्षदा एकादशी का व्रत 11 दिसंबर को रखा जा रहा है। मान्यताओं अनुसार इस व्रत को करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। चलिए आपको बताते हैं मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण कब किया जाएगा।

Image

Mokshada Ekadashi Parana Time 2024

Mokshada Ekadashi Parana Time 2024: हिंदू धर्म में मोक्षदा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। ये एकादशी हर साल मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ती है। इस दिन भगवान विष्णु और श्री कृष्ण भगवान की पूजा का विधान है। इस साल मोक्षदा एकादशी 11 दिसंबर को पड़ रही है। यहां हम आपको बताएंगे मोक्षदा एकादशी का पारण कब और कितने बजे किया जाएगा। साथ ही आप जानेंगे व्रत खोलने की विधि।

मोक्षदा एकादशी पारण समय 2024 (Mokshada Ekadashi Parana Time 2024)

मोक्षदा एकादशी 202411 दिसंबर 2024, बुधवार
मोक्षदा एकादशी पारण समय 202407:05 ए एम से 09:09 ए एम
पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय10:26 पी एम
एकादशी तिथि प्रारम्भ11 दिसम्बर 2024 को 03:42 ए एम बजे
एकादशी तिथि समाप्त12 दिसम्बर 2024 को 01:09 ए एम बजे

मोक्षदा एकादशी व्रत पारण विधि (Mokshada Ekadashi Vrat Parana Vidhi)

मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण व्रत के अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। व्रत खोलने से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा करें। फिर ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें दान-दक्षिण दें। इसके बाद अपना व्रत खोलें। इस बात का ध्यान रखें कि व्रत खोलते समय सात्विक भोजन ही करना है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article