Top States In New Investments: वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कुल बैंक-सहायता वाले निवेश प्रस्तावों (
इन राज्यों में सबसे अधिक नया निवेश
नए निवेश के लिहाज से पता चलता है कि टॉप पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, महाराष्ट्र और कर्नाटक) ने 2022-23 के दौरान कुल प्रॉजेक्ट कॉस्ट में 57.2 प्रतिशत हिस्सेदारी (या 2,01,700 करोड़ रुपये) का योगदान दिया। केंद्रीय बैंक के अध्ययन में कहा गया है कि 2021-22 के दौरान इनकी हिस्सेदारी 43.2 प्रतिशत थी।
इनमें 2022-23 में उत्तर प्रदेश का हिस्सा 43,180 करोड़ रुपये और गुजरात का 37,317 करोड़ रुपये रहा।
किस स्टेट की कितनी हिस्सेदारी
- उत्तर प्रदेश : 16.2 प्रतिशत
- गुजरात : 14 प्रतिशत
- ओडिशा : 11.8 प्रतिशत
- महाराष्ट्र : 7.9 प्रतिशत
- कर्नाटक : 7.3 प्रतिशत
ये राज्य रहे सबसे पीछे
बैंक-सहायता प्राप्त परियोजनाओं में, केरल, गोवा और असम नए निवेश प्राप्त करने वाले राज्यों के मामले में लिस्ट में सबसे नीचे हैं।
केरल को कुल निवेश योजनाओं का केवल 0.9 प्रतिशत (2,399 करोड़ रुपये) प्राप्त हुआ। असम को सिर्फ 0.7 फीसदी और गोवा को 0.8 फीसदी मिला। हरियाणा और पश्चिम बंगाल भी बहुत अधिक निवेश परियोजनाएं प्राप्त करने में विफल रहे।
नए इंवेस्टमेंट में बढ़ोतरी
गौरतलब है कि नए निवेश में बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है जब आरबीआई ने अप्रैल 2022 से रेपो रेट (वह दर जिस पर आरबीआई बैंकों को लोन देता है) 2.50 फीसदी बढ़ा कर 6.50 प्रतिशत कर दी है। इस वृद्धि के बावजूद, जुलाई 2023 तक लोन लेने में 19.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो साल-दर-साल 24.33 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि है।
