Vrishabh Rashifal 2025: वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 से जानिए नया साल आपके लिए कैसा रहेगा
वृषभ वार्षिक राशिफल 2025, Love, Family, Health, Career, Finance, Vrishabh Varshik Horoscope Prediction, Taurus Yearly Horoscope 2025 in Hindi: वृषभ राशि वालों के करियर के लिहाज से नया साल बेहद शानदार रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। इस साल आपको पदोन्नती या जॉब चेंज के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।
Taurus Horoscope 2025 In Hindi
वृषभ वार्षिक राशिफल 2025, Love, Family, Health, Career, Finance, Vrishabh Varshik Horoscope Prediction, Taurus Yearly Horoscope 2025 in Hindi: वृषभ 12 राशियों में दूसरे नंबर की राशि है। इस राशि का स्वामी शुक्र को माना जाता है। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, बैंकिंग,आईटी, फ़िल्म और मीडिया का कारक ग्रह माना गया है। इसके मित्र ग्रह बुध और शनि हैं। ओपल और हीरा शुक्र के रत्न हैं। शुक्र के प्रभाव की वजह से वृषभ राशि के जातक फ़िल्म, मीडिया, प्रबंधन तथा प्रशासन के फील्ड में बहुत सफल होते हैं। इतना ही नहीं इस राशि के जातक बैंकिंग सेवा में भी उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। ये लोग बेहद रोमांटिक नेचर के भी होते हैं। चलिए जानते हैं कि 2025 वृष राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।
Yearly Horoscope 2025 In Hindi
वृषभ वार्षिक आर्थिक राशिफल 2025 (Taurus Yearly Finance Horoscope 2025)
साल 2025 के शुरुआती दो महीने आर्थिक दृष्टि से बेहद शानदार रहेंगे। इसके बाद थोड़ा सा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। लेकिन 16 मई के बाद से आर्थिक स्थिति फिर से अच्छी हो जाएगी। इस साल आप धन का निवेश शेयर खरीदने, गोल्ड, जमीन या मकान खरीदने में करेंगे। 26 जून के बाद अचानक से धन का आगमन होगा। इस साल महंगे वाहन खरीदने के संयोग बनेंगे।
वृषभ वार्षिक करियर राशिफल 2025 (Taurus Yearly Career Horoscope 2025)
ये साल आपके करियर के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। 16 मार्च के बाद से करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी। फ़िल्म, बैंकिंग, आईटी व मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को सितम्बर से नवम्बर के बीच में विदेश यात्रा का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। 14 मार्च से 17 सितम्बर के बीच नौकरी में पदोन्नती या जॉब बदलने के अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
वृषभ वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2025 (Taurus Yearly Health Horoscope 2025)
वृषभ राशि वालों का इस साल स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 12 फरवरी से 15 मार्च तक का समय स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंताजनक रहेगा। श्वांस, बीपी तथा हड्डियों के रोगों से परेशान लोगों को इस साल विशेष सावधानी बरतनी होगी।
वृषभ वार्षिक लव राशिफल 2025 (Taurus Yearly Love Horoscope 2025)
2025 में आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी। प्रेम विवाह के संयोग बनेंगे। इस साल आपका वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। लव लाइफ में अप्रैल मई, जून और दिसम्बर माह में खूबसूरत यात्राएं होंगी।
वृष राशि का 2025 में शुभ समय (Auspicious Time for Taurus in 2025)
14 फरवरी से 16 अगस्त और फिर अक्टूबर, नवम्बर और दिसम्बर माह काफी शुभ है। नौकरी और बिजनेस के लिए सितंबर के बाद का समय काफी उत्तम रहेगा।
वृष राशि उपाय 2025 (Vrishabh Rashi Upay 2025)
वृषभ राशि के जातक हर शुक्रवार को श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। माता लक्ष्मी की उपासना करें। शुभ मुहूर्त में भगवान शिव का रूद्राभिषेक कराएं। गरीब व्यक्ति को शुक्रवार को अन्न और वस्त्र का दान करें। बिजनेस में उन्नति के लिए गाय को शुक्रवार को भोजन कराते रहें।
वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें
Weekly Rashifal (20 To 26 January 2025): इस सप्ताह 5 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, धन-धान्य का लगेगा अंबार, जानिए अपना वीकली राशिफल यहां
Rashifal 2025 In Hindi: सभी 12 राशियों के लिए नया साल कैसा रहेगा, यहां देखें मेष से मीन तक का राशिफल
Shani Rashi Parivartan 2025: शनि के राशि बदलते ही इन 4 राशियों का अच्छा समय होगा शुरू, धन-दौलत की नहीं होगी कमी
19 January 2025 Panchang (19 जनवरी 2025 आज का पंचांग): आज इतने बजे रहेगा राहुकाल, पंचांग के जानें दिशा शूल, शुभ मुहूर्त, तिथि और रविवार के उपाय
Havan Ahuti Mantra 108: हवन आहुति मंत्र 108 और हवन करने की विधि यहां देखें, जिससे पंडित जी न मिलें तो आप खुद भी कर सकते हैं हवन
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited