Vishal Mega Mart Limited IPO GMP: आज बुधवार 11 दिसंबर से विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart Limited IPO) का आईपीओ खुल गया है। इसके आईपीओ को हल्का रेस्पॉन्स मिल रहा है। करीब 2:30 बजे तक इसके आईपीओ को केवल 0.34 गुना (34 फीसदी) सब्सक्रिप्शन मिला है। आईपीओ में रखे गए 71,79,48,719 शेयरों के मुकाबले कंपनी को 24,07,18,220 शेयरों के लिए आवेदन मिले हैं। ये आईपीओ 13 दिसंबर को बंद होगा, जबकि इसकी लिस्टिंग BSE और NSE पर 18 दिसंबर को होगी।
ये भी पढ़ें -
Vishal Mega Mart Limited IPO GMP
विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ में प्राइस बैंड 74-78 रु है, जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) 15 रु चल रहा है। यानी अगर इसके आईपीओ में 78 रु का प्राइस भी फिक्स होता है तो लिस्टिंग पर ये 19 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। हालांकि जीएमपी लिस्टिंग तक कम-ज्यादा हो सकता है।
Vishal Mega Mart Limited IPO Detail
विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ में लॉट साइज 190 शेयरों की है। जबकि आईपीओ का साइज 8000 करोड़ रु का है। 2:30 बजे तक रिटेल कैटेगरी को 42 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिल चुका है।
Vishal Mega Mart Business
विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड (VMML) मिडिल और लोअर-मिडिल आइनकम वाले भारतीयों के लिए एक वन स्टॉप डेस्टिनेशन है। यह कंज्यूमर्स की इच्छाओं और दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने खुद के ब्रांड्स और थर्ड पार्टी ब्रांड्स के पोर्टफोलियो के जरिए कई तरह के प्रोडक्ट्स की एक बड़ी रेंज पेश करती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
