
आज की ताजा खबर 11 दिसंबर-2024 हिंदी न्यूज़: जयपुर में सीएम भजन लाल शर्मा के काफिले से भिड़ी कार, कई पुलिसकर्मी घायल, मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी ने उपासना स्थल अधिनियम के समर्थन में दाखिल की याचिका; पढ़ें हर छोटी-बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 11 दिसंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा के काफिले से एक कार टकरा गई। इस हादसे में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा घायल पुलिसकर्मियों को लेकर खुद अस्पताल पहुंचे। ये हादसा एनआरआई सर्किल के पास हुआ है। हालांकि हादसा कैसे हुआ अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मथुरा की शाही मस्जिद ईदगाह समिति ने पूजा स्थल अधिनियम, 1991 को चुनौती देने वाली याचिकाओं में हस्तक्षेप करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दायर किया है। समिति का कहना है कि पूजा स्थल अधिनियम के खिलाफ याचिकाओं के निर्णय से आवेदक पर सीधे तौर पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की संभावना है (क्योंकि वह कृष्ण जन्मभूमि के संबंध में दावों का विरोध कर रहा है)। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने आबाकरी नीति मामले से जुड़े करप्शन और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत की शर्तों में बदलाव की मांग को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा अमेरिका ने भारत और बांग्लादेश से अपने मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का अनुरोध किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। भारत के विदेश सचिव की हाल में हुई बांग्लादेश की यात्रा पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में मिलर ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सभी पक्ष अपने मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं।’’ वहीं भारत ने सीरिया में विद्रोही बलों द्वारा बशर अल असद की सरकार को अपदस्थ किए जाने के दो दिन बाद मंगलवार को वहां से 75 भारतीय नागरिकों को बाहर निकाला। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा स्थिति के आकलन के बाद दमिश्क और बेरूत स्थित भारतीय दूतावासों ने निकासी की समन्वित प्रक्रिया की।
आज की अहम और बड़ी खबरें पढ़ें लाइव
- शराब घोटाला मामले में सिसोदिया को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी माग को दी मंजूरी
- उपासना स्थल अधिनियम, 1991 के समर्थन में उतरी मथुरा की शाही मस्जिद कमेटी
- सभी पक्ष शांतिपूर्ण तरीके से मतभेद सुलझाएं: भारत-बांग्लादेश संबंधों पर अमेरिका
- इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के साथ संबंधों पर सीरिया को चेतावनी दी
- भारत ने सीरिया से 75 नागरिकों को निकाला, सीरिया में इजराइल ने किए हवाई हमले
- कपूर परिवार ने मोदी से की मुलाकात, राज कपूर फिल्म महोत्सव के लिए किया आमंत्रित
- अदाणी ने कोलंबो बंदरगाह परियोजना के लिए अमेरिकी वित्तपोषण का अनुरोध वापस लिया