बिजनेस

Coca-Cola Bottling Business: कोका-कोला ने बॉटलिंग यूनिट में 40% हिस्सेदारी बेची, जुबिलेंट भरतिया ग्रुप है खरीदार

Coca-Cola Bottling Business: दिग्गज ब्रेवरेज कंपनी कोका-कोला ने भारत में अपने बॉटलिंग कारोबार हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड (एचसीसीबीएल) में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी जुबिलेंट भरतिया समूह को बेच दी है।

Image

बॉटलिंग यूनिट में हिस्सेदारी बेची

KEY HIGHLIGHTS
  • कोका-कोला ने की डील
  • बॉटलिंग यूनिट में हिस्सेदारी बेची
  • जुबिलेंट भरतिया ग्रुप को बेचा हिस्सा

Coca-Cola Bottling Business: दिग्गज ब्रेवरेज कंपनी कोका-कोला ने भारत में अपने बॉटलिंग कारोबार हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड (एचसीसीबीएल) में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी जुबिलेंट भरतिया समूह को बेच दी है। हालांकि कंपनी ने इस सौदे से जुड़ी राशि का खुलासा नहीं किया है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में इसके लगभग 10,000 करोड़ रुपये होने की बात कही गई है। दोनों कंपनियों की तरफ से जारी एक संयुक्त बयान में इस हिस्सेदारी बिक्री की जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें -

कई अरब डॉलर वाला कारोबारी समूह

बयान के मुताबिक, “कोका-कोला कंपनी ने हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड की मूल कंपनी हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए जुबिलेंट भरतिया समूह के साथ एक समझौता किया है।”

जुबिलेंट भरतिया समूह अलग-अलग क्षेत्रों में वैश्विक उपस्थिति वाला कई अरब डॉलर वाला समूह है। वहीं एचसीसीबीएल भारत में कोका-कोला की सबसे बड़ी बोतल निर्माता कंपनी है।

कोका-कोला सिस्टम को गति मिलेगी

बयान के मुताबिक, ये परिवर्तन और निवेश कोका-कोला के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि कंपनी दुनिया को नया रूप देने और बदलाव लाने के अपने उद्देश्य को आगे बढ़ा रही है। कोका-कोला इंडिया के अध्यक्ष संकेत रे ने कहा, “हम भारत में कोका-कोला की प्रणाली में जुबिलेंट भरतिया समूह का स्वागत करते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में अपने विविध अनुभव के साथ जुबिलेंट दशकों का समृद्ध अनुभव लेकर आया है जिससे कोका-कोला सिस्टम को गति मिलेगी।”

कोका-कोला का पांचवां सबसे बड़ा बाज़ार

भारत वैश्विक स्तर पर कोका-कोला का पांचवां सबसे बड़ा बाज़ार है। अटलांटा मुख्यालय वाली यह कंपनी अपनी परिसंपत्तियों में कमी लाने की रणनीति के तहत वैश्विक स्तर पर बॉटलिंग परिचालन की बिक्री कर रही है। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article