Aaj Ka Rashifal 11 December 2024: मोक्षदा एकादशी पर कुछ राशि वालों को बहुत ही संभलकर रहना होगा। वृषभ राशि के जातक काम को लेकर टेंशन में रह सकते हैं। वहीं कर्क राशि के जातक के । लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। आज के दिन तुला राशि वालों को जॉब में आपकी वर्क शैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। मकर राशि के जातक को । जॉब में वर्क के दबाव से डिस्टर्ब रहेंगे। कुंभ राशि के जातक को शनि इसी राशि में व गुरु चतुर्थ व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ दे सकते हैं। मीन राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।
मेष
गुरु द्वितीय व चन्द्रमा11:49 am के बाद इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। घर परिवार सम्बन्धित रुके कार्यों को पूर्ण करने का दिवस है। जॉब में प्रोमोशन की सम्भावना है। न्यू बिजनेस कांट्रेक्ट लेने प्रयास करें। युवा लव लाइफ में बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय -जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। गुड़ व गेंहू का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -02 व 09
वृष
शनि दशम है। 11:49am के बाद चन्द्रमा जॉब में लाभ दे रहे हैं। द्वादश चन्द्रमा धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। क्रोध से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। शुक्र धन देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गेंहू व गुड़ का दान लाभदायक है।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक --04 व 08
मिथुन
आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। 11:49 am के बाद चन्द्रमा एकादश मंगलमय हैं। स्टूडेंट्स करियर के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा।आप उस मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।
शुभ रंग -लाल व आसमानी।
शुभ अंक -03 व 09
कर्क
11:49 am के बाद चन्द्रमा दशम यानी कर्म भाव में गोचर करेंगे। आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इधर व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। तुला राशि के उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। प्रेम जीवन सफल रहेगा।
आज का उपाय -भगवान कृष्ण जी की उपासना करें । श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ बहुत लाभदायक है।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -03 व 09
सिंह
सूर्य अब वृश्चिक व चन्द्रमा भाग्य भाव में रहेंगे। जॉब में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में कोई नया पद का दायित्व मिलेगा।मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। युवा प्यार में बहुत ज्यादा इमोशन से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें।
आज का उपाय सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। उड़द व तिल का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी ।
शुभ अंक -04 व 08
कन्या
शनि खष्ठम है। 11 :49 दोपहर के बाद चन्द्रमा अष्टम व गुरु नवम है। व्यावसायिक कार्यों में प्रोग्रेस है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे । जॉब में आपका अथक परिश्रम आपको सफल करेगा। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।। ऑफिस में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ पहले से बहुत बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -श्री हनुमान बाहुक का पाठ पुण्यदायी है। अन्न दान करते रहें।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
शुभ अंक -05 व 07
तुला
11:49 am के बाद चन्द्रमा सप्तम शुभ है।सूर्य इसी राशि से द्वितीय में है। मङ्गल व गुरु गृह निर्माण सहित पारिवारिक कार्यों में सफलता दे सकते हैं। जॉब में आपकी वर्क शैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। युवा प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। स्वास्थ्य के लिए बेहतर समय है।
आज का उपाय -पिता का चरण स्पर्श करके ही बाहर निकलें।तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --हरा व लाल।
शुभ अंक -04 व 07
वृश्चिक
शनि चतुर्थ,गुरु सप्तम व 11 :49 am के बाद चन्द्रमा खष्ठम है। जॉब में उच्चाधिकारियों के साथ कार्य में सहयोग का वातावरण होगा। जॉब में प्रोग्रेस रहेगा। परिवार को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य पद, प्रतिष्ठा व ऐश्वर्य प्रदान करते हैं।
शुभ रंग -नीला व सफेद।
शुभ अंक -02 व 03
धनु
11:49 am के बाद चन्द्रमा पंचम छात्रों के लिए मङ्गलमय है। गुरु व मङ्गल जॉब में सफल रहेंगे। छात्र अपने स्टडी को और बेहतर करें। स्टूडेंट्स के पढ़ाई के प्रति समर्पण ही सफलता देंगे। प्रेम जीवन को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। उदर विकार की संभावना है। सुखद धार्मिक यात्रा संभावित है। शुक्र व्यवसाय के लिए शुभ है।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी को तुलसी दल सपर्पित करें। इस कार्य को करने से प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। गुड़ का दान करें।
शुभ अंक -04व 07।
शुभ रंग -नारंगी व हरा
मकर
व्यवसाय में द्वितीय शनि लाभ देंगे।11:49 am के बाद मेष का चन्द्रमा व्यवसाय को लेकर प्रोग्रेस देंगे। जॉब में वर्क के दबाव से डिस्टर्ब रहेंगे। अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। सूर्य दशम शुभ है। आज का उपाय--हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। गाय को पाल खिलाएं।मसूर का दान करें।
शुभ रंग -लाल व बैगनी।
शुभ अंक -06 व 08
कुम्भ
11:49 am के बाद चन्द्रमा तृतीय गोचर करेंगे। शनि इसी राशि में व गुरु चतुर्थ व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ दे सकते हैं। किसी भी बिग बिजनेस को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। चन्द्रमा जॉब को लेकर आज खुश रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। बिजनेस में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना होगा। चन्द्रमा तृतीय है।
आज का उपाय -श्री सुंदरकांड का पाठ व अन्न का दान करें।
शुभ रंग -नीला व सफेद।
शुभ अंक--01 व 03
मीन
द्वादश शनि व्यय देंगे। गुरु तृतीय व 11:49 am के बाद चन्द्रमा द्वितीय होकर मंगलमय रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया जॉब में अचानक पोस्ट चेंज संभावित है। जॉब में बहुत दिनों से रुके प्रोमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। बिजनेस को लेकर लाभ में रहेंगे ।बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ सायंकाल खूबसूरत यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ में खुशी रहेगी।
आज का उपाय -श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें व तिल का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
