बिजनेस

ITC Share Fall: ब्रिटिश अमेरिकन तोबैको घटाएगी आईटीसी में हिस्सेदारी, आईटीसी शेयर में 2.6 फीसदी की गिरावट

BAT To Reduce Stake In ITC: बीएसई पर आईटीसी का शेयर 425.65 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 429.45 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 408.65 रु तक गिरा। अंत में ये बीएसई पर 11.2 रु या 2.63 फीसदी की कमजोरी के साथ 414.45 रु पर बंद हुआ। ITC के शेयर 4% लुढ़के, BAT की हिस्सेदारी कम करने की है तैयारी

Image

आईटीसी में हिस्सेदारी कम करेगी ब्रिटिश अमेरिकन तोबैको

KEY HIGHLIGHTS
  • BAT घटाएगी ITC में हिस्सेदारी
  • आईटीसी का शेयर गिरा
  • 2.6 फीसदी की आई कमजोरी

BAT To Reduce Stake In ITC: ब्रिटिश अमेरिकन तोबैको (बीएटी) ने आईटीसी में अपनी हिस्सेदारी घटाने का संकेत दिया है। इसके बाद गुरुवार को आईटीसी (ITC Share Price) का शेयर कमजोरी के साथ बंद हुआ। बता दें कि बीएटी आईटीसी की लॉन्ग टर्म इंवेस्टर रही है। मगर अब ये अपनी बैलेंस शीट को सुधारने के लिए आईटीसी में अपनी थोड़ी शेयरहोल्डिंग घटाने की तैयारी में है। बीएटी ने एक बयान में कहा है कि हमारे पास कंपनी में अच्छी हिस्सेदारी है, जो हमारे लिए कुछ शेयर बेचकर पूंजी जुटाने और फिर उस पैसे को दूसरी जगह निवेश करने का मौका देती है। बीएटी के हिस्सेदारी बेचने की रिपोर्ट के बीच आईटीसी का शेयर आज 2.63 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

ये भी पढ़ें -

कितने पर है आईटीसी का शेयर(ITC Share)

बीएसई पर आईटीसी का शेयर 425.65 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 429.45 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 408.65 रु तक गिरा। अंत में ये बीएसई पर 11.2 रु या 2.63 फीसदी की कमजोरी के साथ 414.45 रु पर बंद हुआ।

बीएटी के पास कितनी हिस्सेदारी

बीएटी 1990 के दशक की शुरुआत से ITC की निवेशक रही है। इसकी वर्तमान में आईटीसी में 29% से अधिक हिस्सेदारी है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार ये इसी में कुछ हिस्सेदारी घटाएगी। पिछले साल दिसंबर में बीएटी के चीफ एग्जेक्यूटिव तादेउ मार्रोको ने ITC में आंशिक हिस्सेदारी बेचने की संभावना का संकेत दिया था, जिसके शेयर का रेट पिछले दो वर्षों में दोगुना से अधिक हो गया है।

'अधिकतम 25 फीसदी हिस्सेदारी काफी है'

मार्रोको ने तब कहा था कि वीटो अधिकार सहित रणनीतिक प्रभाव के लिए हमें आईटीसी में 25% से अधिक हिस्सेदारी की आवश्यकता नहीं है। यदि हिस्सेदारी बिक्री की जाती है, तो इससे बीएटी की बैलेंस शीट को मजबूत करने में मदद मिलेगी, जो कि कर्ज में डूबी हुई है। इस पर लगभग 3.5 लाख करोड़ रु का कर्ज है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article