जॉब्स

RRB Exam Dates 2024 Revised: बदल गई रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा की तिथियां, तुरंत यहां से करें चेक

RRB Technician Exam Date Revised: आरआरबी ने तकनीशियन ग्रेड I और ग्रेड III पदों के लिए संशोधित आरआरबी परीक्षा तिथियां 2024 जारी की हैं। जिन उम्मीदवारों ने पदों के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर संशोधित तिथियों की सूचना देख सकते हैं।

Image

आरआरबी परीक्षा तिथियां 2024 तकनीशियन ग्रेड I और III के लिए संशोधित

RRB Technician Exam Date Revised: बड़ी खबर! रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन ग्रेड I और ग्रेड III पदों के लिए होने वाली परीक्षा की तिथियों में बदलाव कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने पदों के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर संशोधित तिथियों की सूचना देख सकते हैं। हालांकि खबर में भी इन संशोधित

तिथियों को बताया गया है।

RRB Technician Exam New Date ! RRB Technician Exam 2024 Kab Hoga

आधिकारिक सूचना के अनुसार, CEN 02/2024 तकनीशियन (ग्रेड I) (ग्रेड III) परीक्षा 19, 20, 23, 24, 26, 27, 28, 29 और 30 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।

तकनीशियन के साथ-साथ CEN 03/2024 JE और अन्य पदों की परीक्षा तिथियां भी जारी कर दी गई हैं। जेई सीबीटी 1 का आयोजन 16, 17 और 18 दिसंबर, 2024 को किया जाएगा।

एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तिथि देखने और यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने के लिए लिंक तकनीशियन और जेई और अन्य पदों के लिए सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर लाइव किया गया है।

जारी हो गए ई-कॉल लेटर

आरआरबी जेई के लिए ई-कॉल लेटर जारी कर दिए गए हैं और वे उन आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं जिनके तहत उन्होंने आवेदन किया है। तकनीशियन पदों के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किया गया है। जारी होने पर, उम्मीदवार इसे आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकेंगे।

9144 पदों पर होनी है भर्ती

परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड लाना आवश्यक है। आरआरबी 9144 तकनीशियन पदों को भरेगा, जिनमें से 1092 तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए और 8052 तकनीशियन ग्रेड III के लिए हैं।

RRB Technician vacancy 2024

जेई और अन्य पदों की कुल 7,951 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें से 17 आरआरबी गोरखपुर में केमिकल सुपरवाइजर/रिसर्च और मेटलर्जिकल सुपरवाइजर/रिसर्च के पद हैं। अन्य 7,934 रिक्तियां विभिन्न आरआरबी के तहत जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल और मेटलर्जिकल असिस्टेंट के पदों के लिए हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article