टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सलमान खान के सामने Karan Veer Mehra ने निकाली रजत दलाल की अकड़, बोले 'कुछ नहीं कर सकता तू..."

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra and Rajat Dalal: बिग बॉस 18 के वीकेंड के वार का नया प्रोमो सामने आ चुका है। इस प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान (salman Khan) घरवालों को रियलिटी चेक देते नजर आते हैं। इसके अलावा करण वीर मेहरा, रजत दलाल की अकड़ निकालते भी दिखाई देते हैं।

Image

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra and Rajat Dalal

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra and Rajat Dalal: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'बिग बॉस 18' को कलर्स टीवी पर लाइव हुए 2 महीने से अधिक बीत चुके हैं। जैसे-जैसे शो अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट ट्रॉफी जीतने की इस रेस में सारी हदें पार करने में लगे हुए हैं। इस बीच मेकर्स ने आज वीकेंड के वार का नया प्रोमो साझा किया है। जिसमें शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) घरवालों को रियलिटी देते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra), रजत दलाल (Rajat Dalal) की अकड़ निकालते हुए उसके सिर का घंटा बजा देते हैं, जिसे देख सभी घरवालों के होश उड़ जाते हैं। चलिए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सलमान खान से शुरू होता है। भाईजान बोलते नजर आते हैं कि 'टाइम आ गया है सभी घरवालों को रियलिटी चेक देने का। मुझे बताइए घर में कौन-कौन हैं जो अब तक नासमझी में डूबे हुए हैं और ऐसा करते हुए आपको उसके सिर की घंटी भी बजानी है। ऐसे में सबसे पहले विवियन डीसेना खड़े होते हैं और दिग्विजय राठी के सिर का घंटा बजाते हुए बोलते हैं कि "सर, दिग्विजय यहां अपने रहने का जो भी करण दे रहे हैं और उसे लग रहा है कि सब एग्री कर जाएंगे तो ऐसा ननहीं है। यहां या तो कनेक्शन चलते हैं यह रिश्ते और इसके पास दोनों ही नहीं है। ये सिर्फ टारगेट से चलता है। इसलिए मैंने इसकी घंटी बजाते हुए बोलूँगा की जाग जाओ।"

इसके बाद करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra), रजत दलाल की अकड़ सलमान खान के सामने निकालते हुए बोलते हैं कि "हर टास्क में आप तोड़ा-फोड़ी करते हो की मैं ज्यादा बलवान हूँ। तो भाई मैं यहीं खड़ा हूँ आ जाओ। द ग्रेट खली यहां रह कर गया है टु उससे बड़ा नहीं है भाई। तु भाई के सामने भाई-भाई कर लेता है और उनके जाते ही फिर चौड़ा हो जाता है कि फाड़ दूंगा। लेकिन तु कुछ नहीं कर सकता।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article