बिजनेस

Vedanta Dividend News: वेदांता के चौथे डिविडेंड का खत्म होगा इंतजार, सोमवार को शेयर रहेगी नजर; जानें कब है रिकॉर्ड डेट

Vedanta Dividend Announcement, share price: वेदांता लिमिटेड ने 16 दिसंबर 2024 को चौथे अंतरिम लाभांश पर विचार करने के लिए बोर्ड मीटिंग तय की है। 24 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट, कंपनी ने इस साल अब तक 102% का लाभ हासिल किया है।

Image

वेदांता डिविडेंड।

Photo : Times Now Digital

Vedanta Dividend Announcement: अरबपति अनिल अग्रवाल की वेदांता लिमिटेड वित्तीय वर्ष 2024-25 के चौथे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा के लिए बैठक की डेट तय की है। कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी है। जिसके मुताबिक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग सोमवार, 16 दिसंबर 2024 को होगी, जिसमें चौथे अंतरिम डिविडेंड की मंजूरी दी जा सकती है।

कंपनी ने यह भी बताया कि चौथे अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड तिथि 24 दिसंबर 2024 तय की गई है। यह बैठक अक्टूबर में प्रस्तावित थी, लेकिन कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।

पिछले डिविडेंड का स्टेटस

सितंबर में, वेदांता ने प्रति शेयर 20 रुपये का तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था। इससे पहले, कंपनी ने 11 रुपये और 4 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया था। अब तक वित्तीय वर्ष 2025 के लिए वेदांता ने कुल 35 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। वेदांता ने कहा कि 12 दिसंबर से 18 दिसंबर तक कंपनी के सिक्योरिटी ट्रेडिंग के लिए विंडो बंद रहेगी।

वेदांता शेयर प्राइस रिटर्न

वेदांता के शेयर इस साल अब तक लगभग दोगुने हो चुके हैं, जिनमें 102% की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, कंपनी ने Q2 FY25 में 5,603 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 915 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

हालांकि, ऑपरेशन्स से रेवेन्यू में 4% की गिरावट आई है, जो 37,171 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 38,546 करोड़ रुपये था। कंपनी ने जुलाई-सितंबर अवधि में 9,828 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया, जबकि इसकी मार्जिन 26.1% रही।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article