बिजनेस

HDFC Bank vs IndusInd Bank News: एचडीएफसी बैंक खरीदेगा इंडसइंड बैंक समेत 6 बैंकों की 9.5% हिस्सेदारी, RBI की मिली मंजूरी

HDFC Bank Acquire Stake In IndusInd Bank: एचडीएफसी बैंक ग्रुप को इंडसइंड बैंक समेत 6 बैंकों (एक्सिस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक और बंधन बैंक) की 9.5% हिस्सेदारी खरीदने के लिए आरबीआई की मंजूरी मिली है। आरबीआई ने सोमवार को एचडीएफसी बैंक ग्रुप के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Image

एचडीएफसी बैंक ग्रुप इंडसइंड बैंक में हिस्सेदारी खरीदेगा

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • एचडीएफसी बैंक ग्रुप खरीदेगा 6 बैंकों में हिस्सेदारी
  • आरबीआई से मिली मंजूरी
  • ग्रुप खरीदेगा 9.5 फीसदी हिस्सेदारी

HDFC Bank Group Acquire Stake In 6 Banks: एचडीएफसी बैंक ग्रुप को इंडसइंड बैंक समेत 6 बैंकों की 9.5% हिस्सेदारी खरीदने के लिए आरबीआई की मंजूरी मिल गई है। इन बैंकों में इंडसइंड बैंक के अलावा एक्सिस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक और बंधन बैंक शामिल हैं। ये मंजूरी एचडीएफसी बैंक ग्रुप को मिली है, न कि एचडीएफसी बैंक को। इस बात की पुष्टि खुद एचडीएफसी बैंक ने की है। आरबीआई ने मंजूरी देते हुए यह भी कहा है कि अगर एचडीएफसी बैंक आरबीआई के लेटर की तारीख से एक साल की अवधि के भीतर ये हिस्सेदारी खरीदने में विफल रहता है, तो ये मंजूरी रद्द कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें -

RBI: एचडीएफसी बैंक की 9.5 फीसदी से अधिक न हो हिस्सेदारी

ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार एचडीएफसी बैंक ग्रुप को इन 6 बैंकों की 9.5% हिस्सेदारी खरीदने के लिए आरबीआई की मंजूरी मिली है। आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है कि इसकी बैंकों में कुल हिस्सेदारी हर समय इनकी की पेड-अप शेयर कैपिटल या वोटिंग अधिकार के 9.5 प्रतिशत से अधिक न हो।

अगर इसकी हिस्सेदारी 5 प्रतिशत से नीचे आती है, तो इसे 5 प्रतिशत या उससे अधिक तक बढ़ाने के लिए आरबीआई की मंजूरी की आवश्यकता होगी।

इंडसइंड बैंक में किस-किस की है हिस्सेदारी

इंडसइंड बैंक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक इसके प्रमोटर इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड और इंडसइंड लिमिटेड की बैंक में 16.45 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं दिसंबर 2023 तक बैंक में म्यूचुअल फंडों की कुल हिस्सेदारी 15.63 प्रतिशत थी, जबकि एलआईसी सहित बीमा कंपनियों की हिस्सेदारी 7.04 प्रतिशत थी। दिसंबर तिमाही तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के पास कुल मिलाकर इसकी 38.24 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

कल कितने पर बंद हुआ था एचडीएफसी बैंक का शेयर

बीएसई पर कल एचडीएफसी बैंक का शेयर 1.75 रु या 0.12 फीसदी की कमजोरी के साथ 1445.10 रु पर बंद हुआ था। वहीं इंडसइंड बैंक का शेयर 1.90 रु या 0.12 फीसदी की मजबूती के साथ 1539.25 रु पर बंद हुआ था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article