बिजनेस

BPCL Share Price: BPCL शेयर में 11 फीसदी की तेजी, 52 हफ्ते का बनाया नया हाई लेवल

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 2, 2024, 05:05 PM IST

BPCL Share Price: 1 फरवरी को संसद में बजट पेश होने के बाद से ही पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में तेजी है। बीएसई पर आज BPCL का शेयर 515.90 रुपये पर खुला।

Image

BPCL Share Price: BPCL शेयर में 11 फीसदी की तेजी, 52 हफ्ते का बनाया नया हाई लेवल

BPCL Share Price: पेट्रोलियम कंपनी BPCL के शेयरों में 2 फरवरी को बढ़त देखने को मिली। शेयर 11 फीसदी तक बढ़ चुका है। इसने आज 52 हफ्ते का नया हाई बनाया है। 1 फरवरी को संसद में बजट पेश होने के बाद से ही पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में तेजी है। बीएसई पर आज BPCL का शेयर 515.90 रुपये पर खुला। दिन में इसने पिछले बंद भाव से 10.82 प्रतिशत तक की तेजी देखी और 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर 563.30 रुपये पर पहुंच गया। शेयर ने अपर प्राइस बैंड 15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 584.50 रुपये तक पहुंचा। हालांकि शेयर 9.55 फीसदी या 48.55 रुपये की बढ़त के साथ 557 रुपये पर बंद हुआ।

BPCL के शेयर ने 1 साल में दिया 70 फीसदी रिटर्न

BPCL का शेयर 1 साल में 70.49 फीसदी का रिटर्न दिया है। 3 फरवरी 2023 को BPCL का शेयर 326 रुपये पर था। दिसंबर 2023 के आखिर तक कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 52.98 प्रतिशत थी। वहीं 46.71 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक के पास थी। बजट घोषणाओं से 1 फरवरी को भी ऑयल कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), BPCL, GAIL, ऑयल इंडिया (Oil India) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयरों में तेजी देखने को मिली।

IOCL भी दिखी तेजी

पेट्रोलियम कंपनियों में इंडियन ऑयल का शेयर भी 2 फरवरी को 10 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह 13.50 रुपये या 9.02% की बढ़त के साथ 163.25 रुपये पर बंद हुआ। इसी तरह एचपीसीएल का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ, गेल का शेयर 2.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। ONGC के शेयर ने दिन के दौरान 5 प्रतिशत की बढ़त दिखाई।

Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ जानकारी के लिए है। मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article