बिजनेस

LIC Share Rises: एलआईसी की मार्केट कैपिटल हुई 6 लाख करोड़, पहली बार शेयर 1000 रु के पार

LIC Share Target: एलआईसी का शेयर 954.25 रु पर खुला और करीब पौने 12 बजे ये 76.35 रु या 8.08 फीसदी की मजबूती के साथ 1021 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 6.45 लाख करोड़ रु है। आज अभी तक के कारोबार में यह 1,027.95 रु तक ऊपर गया है, जो इसका आज तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

Image

एलआईसी के शेयर में उछाल

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एलआईसी के शेयर में तेजी
  • 8 फीसदी से अधिक उछला
  • 6 लाख करोड़ से अधिक हुई मार्केट कैपिटल

LIC Share Target: सोमवार को देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। आज पहली बार एलआईसी का शेयर 1000 रु के पार पहुंचा है, जबकि इसकी मार्केट कैपिटल 6 लाख करोड़ रु से अधिक हो गई है। कंपनी का शेयर 8 फीसदी से अधिक उछला है। बीएसई पर 944.65 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले एलआईसी का शेयर 954.25 रु पर खुला और करीब पौने 12 बजे ये 76.35 रु या 8.08 फीसदी की मजबूती के साथ 1021 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 6.45 लाख करोड़ रु है। आज अभी तक के कारोबार में यह 1,027.95 रु तक ऊपर गया है, जो इसका आज तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

ये भी पढ़ें -

एचडीएफसी बैंक में बढ़ाएगी हिस्सेदारी

पिछले हफ्ते देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी को एचडीएफसी बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मंजूरी मिल गई थी। आरबीआई ने एलआईसी को एचडीएफसी बैंक में अतिरिक्त 4.8% हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति दी। इससे बैंक में एलआईसी की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 9.99% हो जाएगी।

सब्सिडियरी कंपनी का प्रॉफिट बढ़ा

एलआईसी की सब्सिडियरी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने शुक्रवार को दिसंबर तिमाही के फाइनेंशियल रिजल्ट पेश किए। कंपनी का प्रॉफिट दो गुना से अधिक होकर 1,163 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले समान तिमाही में 480 करोड़ रुपये रहा था।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के अनुसार इस तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 6,792 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 5,876 करोड़ रुपये थी। कंपनी की ब्याज आय पिछले साल की तीसरी तिमाही के 5,839 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 6,744 करोड़ रुपये हो गई।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article