दुनिया

इंडोनेशिया में भूकंप का तेज झटका, कम से कम 162 की मौत; 700 से ज्यादा घायल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 22, 2022, 01:31 AM IST

इंडोनेशिया में भूकंप के बाद कई इलाकों में लैंड स्लाइड की भी खबरें हैं। जिससे और नुकसान की आशंका जताई जा रही है। भूकंप में एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल, एक अस्पताल और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं सहित दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसमें दर्जनों लोगों के दबे होने की आशंका है।

Image

इंडोनेशिया मे भूकंप (फोटो-AP)

इंडोनेशिया में सोमवार को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है। जिसमें कम से कम 162 लोगों की मौत हो गई है और सात सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। भूकंप में स्कूल, अस्पताल समेत कई ईमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

इस क्षेत्र में आया भूकंप

इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को भूकंप आया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि 5.6 तीव्रता का भूकंप पश्चिम जावा प्रांत के सियांजुर क्षेत्र में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई में केंद्रित था। जावा के गवर्नर रिदवान कामिल ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 162 हो गई है। उन्होंने कहा- "मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं।"

कई इलाकों में भूस्खलन

सियांजुर के आसपास कई इलाकों में भूस्खलन की सूचना भी मिली है। एजेंसी ने कहा कि एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल, एक अस्पताल और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं सहित दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। इसने एक बयान में कहा कि हताहतों की संख्या और नुकसान के बारे में जानकारी अभी भी एकत्र की जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

आते रहते हैं भूकंप

इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आते रहता है, लेकिन जकार्ता में यह कम ही आता है। 270 मिलियन से अधिक लोगों का यह देश भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सूनामी से अक्सर प्रभावित होता है, क्योंकि यह प्रशांत बेसिन में ज्वालामुखियों और फॉल्ट लाइनों के "रिंग ऑफ फायर" पर स्थित है। फरवरी में, पश्चिम सुमात्रा प्रांत में 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई थी और 460 से अधिक घायल हो गए थे। जनवरी 2021 में, पश्चिम सुलावेसी प्रांत में 6.2 तीव्रता के भूकंप से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई और लगभग 6,500 लोग घायल हो गए थे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article