दुनिया

Afghanistan: काबुल में बड़ा बम धमाका, तालिबानी सरकार के मंत्री हक्कानी समेत कई लोगों की मौत

Afghanistan: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बड़ा बम धमाका हुआ है। इस धमाके में तालिबान सरकार के मंत्री समेत 12 लोगों की मौत हो गई।

Image

अफगानिस्तान में बम धमाका में शरणार्थी मंत्री खलील रहमान हक्कानी की मौत

Photo : Twitter

Afghanistan: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बड़ा विस्फोट हुआ है। बुधवार को काबुल में शरणार्थी मंत्रालय के परिसर में हुए विस्फोट में तालिबान के शरणार्थी मंत्री खलील रहमान हक्कानी और उनके बॉडीगार्ड्स समेत 12 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, यह बम धमाका बुधवार को काबुल में स्थित शरणार्थी मंत्रालय के कैंपस में हुआ जिसकी चपेट में शरणार्थी मंत्री खलील रहमान हक्कानी और उनके 3 बॉडीगार्ड्स सहित कुल 12 लोग आ गए और उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, उस वक्त मंत्री हक्कानी खोस्त से आए लोगों के एक गुट का स्वागत कर रहे थे, इसलिए इस हमले में कई लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

खलील की हत्या प्रतिबंधित इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने की है- तालिबानी प्रवक्ता

तालिबानी प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि खलील की हत्या प्रतिबंधित इस्लामिक स्टेट (IS) आतंकवादी समूह ने की है, हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक नहीं ली गई है। खलील रहमान हक्कानी के भतीजे अनस हक्कानी ने कहा कि हमने एक बहुत बहादुर मुजाहिद खो दिया है। हम उसे और उसके बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। एक सरकारी सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि दुर्भाग्य से शरणार्थी मंत्रालय में विस्फोट हुआ और मंत्री खलील रहमान हक्कानी अपने कुछ सहयोगियों के साथ शहीद हो गए।

बता दें, खलील रहमान हक्कानी जलालुद्दीन हक्कानी का भाई था जिसने हक्कानी नेटवर्क की स्थापना की थी। जो तालिबान के दो दशक के विद्रोह के दौरान कुछ सबसे हिंसक हमलों के लिए जिम्मेदार था। 2021 में अफगानिस्तान से विदेशी सेना के हटने के बाद वह तालिबान की अंतरिम सरकार में मंत्री बने। वह हक्कानी नेटवर्क के वरिष्ठ नेता थे। वह वर्तमान आंतरिक मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी के चाचा भी थे। उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार ने एक पोस्ट में हमले में हुई मौतों और जानमाल के नुकसान पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article