वायरल न्यूज़

Video: गुजरात में परफॉर्म करने पहुंची थीं लोक गायिका उर्वशी रादडिया, हुई लाखों रुपये के नोटों की बारिश

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 16, 2023, 03:39 PM IST

Viral Video: लोक गायिका उर्वशी रादडिया मंच पर बैठकर कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रही होती हैं। वह खुद हारमोनियम बजाते समय भक्ति गीत प्रस्तुत कर रही होती हैं। इसी बीच लोग उन पर जमकर नोटों की बारिश करने लगते हैं। वीडियो में नोटों की बारिश देख आप हैरान रह जाएंगे।

Image

लोक गायिका पर नोटों की बारिश (ट्विटर)

Viral Video: गुजरात के कच्छ (Kutch) से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक कार्यक्रम में परफॉर्म करने पहुंचीं लोक गायिका उर्वशी रादडिया (Urvashi Radadiya) पर जमकर नोटों की बारिश की गई। हैरानी की बात यह है कि कोई हजार-दो हजार रुपये के नोट की बारिश नहीं हुई, बल्कि उर्वशी रादडिया पर लाखों रुपये के नोट उड़ाए गए। इस दौरान मंच पर नोटों का ढेर इकट्ठा हो गया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।

लोक गायिका पर हुई नोटों की बारिश

वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी रादडिया मंच पर बैठकर कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रही हैं। वह खुद ही हारमोनियम भी बजा रही हैं और भक्ति गीत प्रस्तुत कर रही हैं। वह 'मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया' गाने पर प्रस्तुति दे रही हैं। इस दौरान मंच के नीचे कई लोग खड़े नजर आ रहे हैं, जिन्होंने थाली में ढेर सारे नोट रखे हुए हैं। इन नोटों को वह उर्वशी रादडिया के ऊपर भर-भरकर उड़ा रहे हैं। आप देख सकते हैं कि लोक गायिका के चारों तरफ नोटों का ढेर लग गया है। देखें वीडियो-

न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। बताया जा रहा है कि जो नोट इकट्ठा किए गए हैं, उनका उपयोग गौशाला के कार्यों में किया जाएगा। खुद उर्वशी रादडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स नोटों से स्टील का ड्रम भरकर उनके ऊपर डाल रहा है। गुजरात में लोक गायिकाओं पर पैसे लुटाने की यह कोई पहली घटना नहीं है। अप्रैल महीने में लोक गायिका गीता रबारी पर 4.50 करोड़ रुपये के नोट लुटाए गए थे।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article